मुंबई में मंगलवार (24 दिसंबर) तड़के सुबह एक बहुमंजिला आवासीय बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक इस इमारत में मशहूर सिंगर शान का भी अपार्टमेंट है। अधिकारियों के अनुसार जब आग ने अपार्टमेंट के एक फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया तो सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।
2 of 5
शान की बिल्डिंग में लगी आग
- फोटो : एक्स- एएनआई
दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
दमकल कर्मियों ने मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना सामने नहीं आई है। साथ ही, आग लगने के कारणों का भी अब तक पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें- Shyam Benegal: 5 लाख किसानों के दो-दो रुपये से बनाई फिल्म, समाज को आईना दिखाया.. सत्यजीत रे भी प्रतिभा के कायल
3 of 5
शान की बिल्डिंग में लगी आग
- फोटो : एक्स- एएनआई
वीडियो आया सामने
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में काले धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। वहीं, इसमें इमारत के नीचे बड़ी संख्या में दमकम की गाड़ियां भी नजर आ रही हैं।
4 of 5
शान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan
शान और उनका परिवार है सुरक्षित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के समय शान अपने परिवार के साथ उस इमरात में ही थे, लेकिन वे सभी इस समय सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह जानकारी सामने आते ही ही सिंगर के फैंस ने राहत की सांस ली। यह आग सातवीं मंजिल पर लगी थी, जबकि गायक 11वें मंजिल पर रहते हैं। फिलहाल, हादसे की वजह साफतौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि शॉट सर्किट की वजह से यह आग लगी हो।
यह भी पढ़ें- Shyam Benegal OTT Movies: समाज को आइना दिखाती हैं श्याम बेनेगल की ये कालजयी फिल्में, ओटीटी पर हैं मौजूद
5 of 5
शान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan
कई सितारों के लिए गा चुके हैं गाने
शान बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हैं। अपने उनकी मखमली आवाज के लिए जाना जाता है। शुरुआती करियर में वह विज्ञापनों के लिए जिंगल्स गाया करते थे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी गाना शुरू कर दिया। अब तक वह शाहरुख, रणबीर कपूर, आमिर खान जैसे कई सुपरस्टार्स के लिए गाना गा चुके हैं। गायकी के साथ अभिनय में भी वह अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।