Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण: रणबीर कपूर के लिए इस कलाकार ने किया स्टंट डबल, तस्वीरें शेयर कर दिखाया सेट का नजारा; दिखी वनवास की झलक

Sun, 08 Nov 2026 04:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 08 Nov 2026 04:11 PM IST
सार

  • फिल्म 'रामायण' कई वजहों से चर्चा में बनी हुई है। 
  • स्टंटमैन ने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इनमें 'वंडर वुमन' और 'द बैटमैन' शामिल हैं।
  • खबर लिखे जाने तक 'रामायण' ने 212.87 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor stunt double shares BTS pics from Ramayana shows set environment
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iflip4tips
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'रामायण' छाई हुई है। दर्शकों से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच 'रामायण' के पर्दे के पीछे की एक नई झलक सामने आई है। स्टंट परफॉर्मर ल्यूक इओआनू ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उनकी तस्वीरों से पता चलता है कि उन्होंने फिल्म में रणबीर कपूर के लिए स्टंट डबल का काम किया है। उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने के अपने अनुभव के बारे में भी बात की है।
Trending Videos
Ranbir Kapoor stunt double shares BTS pics from Ramayana shows set environment
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iflip4tips
ल्यूक ने बताया अपना अनुभव
इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए, ल्यूक ने फिल्म में काम करने का मौका मिलने के लिए आभार जताया। उन्होंने रणबीर कपूर की भी तारीफ की। अपनी पोस्ट में ल्यूक ने लिखा, 'रामायण जैसी महत्वपूर्ण कहानी को पर्दे पर उतारने का हिस्सा बनकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मान रहा हूं। रणबीर कपूर के लिए स्टंट डबल का काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। वह सच में उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला है।'
Ranbir Kapoor stunt double shares BTS pics from Ramayana shows set environment
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iflip4tips
स्टंट प्रोफेशनल्स को दिया धन्यवाद
ल्यूक ने स्टंट प्रोफेशनल इयान वैन टेम्परली और 'जी स्टंट एलायंस ग्रुप' का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इस प्रोजेक्ट से जोड़ा। फिल्म की कास्ट और क्रू का जिक्र करते हुए, ल्यूक ने इस अनुभव को कभी न भूलने वाला सफर बताया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर वे खुद को बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor stunt double shares BTS pics from Ramayana shows set environment
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iflip4tips
तस्वीरों में क्या है?
ल्यूक ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें फिल्म के प्रोडक्शन और स्टंट की तैयारियों की झलक दिखती है। एक तस्वीर में वह रणबीर कपूर के साथ खड़े हैं। कई दूसरी तस्वीरों में ल्यूक रणबीर कपूर के लिए एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor stunt double shares BTS pics from Ramayana shows set environment
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iflip4tips
ल्यूक ने किन फिल्मों में किया काम?
ल्यूक कई बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। उनके काम में 'वंडर वुमन', 'वंडर वुमन 1984', 'नो टाइम टू डाई' और 'द बैटमैन' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed