फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disney: 2024 में वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में शीर्ष पर पहुंची डिज्नी, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Mon, 23 Dec 2024 07:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 Dec 2024 07:48 AM IST
सार

Disney: वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो का जलवा इस साल खूब देखने को मिला। 2024 में इस स्टूडियो ने नया मील का पत्थर हासिल किया है। आइए जानते हैं कि इस प्रोडक्शन हाउस ने कौन सी उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
Disney on Top in Global Box Office In 2024 Studio crossed 500 crores Globally
इनसाइड आउट 2, मोआना 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

Disney: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ डॉलर की कमाई करने वाला डिज्नी अब एक और नया रिकॉर्ड बना चुका है। ताजा अनुमानित रिपोर्ट्स के अनुसार वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। कुल मिलाकर, डिज़नी की विश्वव्यापी कमाई अब 506 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई है। इसमें 205.4 करोड़ डॉलर उत्तरी अमेरिका और 300.6 करोड़ डॉलर अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस से आए हैं।


यह भी पढ़ें-  Mali: 'माली' देखने देहरादून पहुंचीं पद्मिनी कोल्हापुरी, पर्यावरण- मानसिक स्वास्थ्य की थीम पर बनी है फिल्म

Disney on Top in Global Box Office In 2024 Studio crossed 500 crores Globally
इनसाइड आउट 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिज्नी ने बनाया ये रिकॉर्ड

डिज्नी का दावा है कि 2024 में यह मील का पत्थर पार करने वाला यह एकमात्र स्टूडियो है। यह पहली बार है जब किसी भी स्टूडियो ने 2019 के बाद से वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार किया है। अगर आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए तो यह छठी बार है जब डिज्नी ने 2010 के बाद वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ डॉलर की कमाई की है। 

Disney on Top in Global Box Office In 2024 Studio crossed 500 crores Globally
इनसाइड आउट 2 - फोटो : यूट्यब
इन फिल्मों का दिखा जलवा

इस साल डिज्नी के लिए सबसे बड़ी फिल्म पिक्सर की 'इनसाइड आउट 2' रही, जो अब तक 169.9 करोड़ डॉलर की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म न केवल इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी है, बल्कि यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म भी बन गई है। इसके बाद 'मार्वल' की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' है, जिसने 138.8 करोड़ डॉलर की कमाई की है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली आर-रेटेड फिल्म साबित हुई है। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई 'मोआना 2' ने रविवार तक अनुमानित 71.9 करोड़ डॉलर की कमाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Disney on Top in Global Box Office In 2024 Studio crossed 500 crores Globally
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्टूडियो ने ये फिल्में भी की रिलीज

डिज्नी ने इस साल कई अन्य प्रमुख फिल्में भी रिलीज की हैं, जिनमें 'किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द एप्स' (39.8 करोड़) और 'एलियन: रोमलस' (35.1 करोड़) शामिल हैं, जिनकी कमाई भी काफी सराहनीय रही है।

विज्ञापन
Disney on Top in Global Box Office In 2024 Studio crossed 500 crores Globally
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में शानदार कारोबार कर रही 'मुफासा'

इस वीकएंड रिलीज हुई डिज्नी की 'मुफासा', जिसकी कमाई अपेक्षाओं से कम हो रही है, लेकिन इसके बावजूद छुट्टियों में और फिल्म से कमाई होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में यह फिल्म शानदार कारोबार कर रही है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed