Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan joins Kylie Jenner Kim Kardashian at LACMA Art Film Gala

ऋतिक रोशन: अभिनेता ने वैश्विक स्तर के कार्यक्रम में छोड़ी भारत की छाप, बनाया रिकॉर्ड; काइली और किम भी आई नजर

Sun, 08 Nov 2026 05:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 08 Nov 2026 05:49 PM IST
सार

  • ऋतिक रोशन ने अपने शानदार आउटफिट से फैंस को हैरान कर दिया।
  • गाला में किम कार्दशियन, काइली जेनर जूलिया गार्नर और सलमा हायेक ने लोगों का ध्यान खींचा।
  • लियोनार्डो डिकैप्रियो और LACMA की ट्रस्टी ईवा चाउ ने 15वें साल इस गाला की अध्यक्षता की।

विज्ञापन
Hrithik Roshan joins Kylie Jenner Kim Kardashian at LACMA Art Film Gala
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार को लॉस एंजिल्स में आयोजित '2026 LACMA आर्ट + फिल्म गाला' में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। इस मशहूर कार्यक्रम में शामिल होने वाले वह पहले भारतीय अभिनेता बने, जिससे एक नया रिकॉर्ड बन गया है। इस इवेंट में हॉलीवुड, संगीत और फैशन जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।
विज्ञापन


खास है ऋतिक की मौजूदगी
ऋतिक के साथ काइली जेनर, किम कार्दशियन और निकोल किडमैन जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी शामिल थीं। इस कार्यक्रम में ऋतिक की मौजूदगी भारतीय प्रतिनिधित्व के लिहाज से एक अहम पल रही।
विज्ञापन
Trending Videos

Hrithik Roshan joins Kylie Jenner Kim Kardashian at LACMA Art Film Gala
ऋतिक रोशन, काइली जेनर, किम कार्दशियन - फोटो : सोशल मीडिया
कैसा था ऋतिक का आउटफिट?
इस मौके पर ऋतिक रोशन ने एक शानदार, पूरी तरह से काले रंग का कस्टम-टेलर सूट पहना। उनका लुक सादा होने के बावजूद काफी स्टाइलिश था, जिसने रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा।

15वें साल इन सेलेब्स ने की अध्यक्षता
'2026 LACMA आर्ट + फिल्म गाला' की सह-अध्यक्षता ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो और LACMA की ट्रस्टी ईवा चाउ ने की। ये दोनों लगातार 15वें साल इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। 2011 में इस गाला की शुरुआत के बाद से ही, वे हर साल इसके सह-अध्यक्ष रहे हैं।

विज्ञापन

ये कलाकार भी रहे मौजूद
किम कार्दशियन और काइली जेनर ने भी अपने फैशन सेंस से सबका ध्यान खींचा। गाला में जूलिया गार्नर, सलमा हायेक, अन्या टेलर-जॉय, एंड्रयू गारफील्ड और मिशेल योह नजर आईं।



क्या है '2026 LACMA आर्ट + फिल्म गाला'?
  • लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट (LACMA) की तरफ से हर साल आयोजित किया जाने वाला एक प्रोग्राम है।
  • इस कार्यक्रम का मकसद संग्रहालय के क्यूरेटरियल प्रोग्रामिंग में फिल्म को जगह देना है।
  • इसके अलावा इसके प्रदर्शनी, संग्रह और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए धन जुटाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed