{"_id":"6af1f00b7c8bb06fc8001d94","slug":"russell-brand-get-10-years-6-month-jail-sentence-in-women-harassment-case-in-uk-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रसेल ब्रांड: कैटी पेरी के पूर्व पति को हुई 10 साल की सजा; दुष्कर्म मामले में दोषी पाए गए अभिनेता","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
रसेल ब्रांड: कैटी पेरी के पूर्व पति को हुई 10 साल की सजा; दुष्कर्म मामले में दोषी पाए गए अभिनेता
Mon, 09 Nov 2026 09:44 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:44 PM IST
सार
- कभी रसेल ब्रांड ब्रिटेन के सबसे चर्चित ब्रॉडकास्टर्स और कॉमेडियंस में शामिल थे।
- आरोप है कि ब्रांड ने एक 16 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न किया था।
- जज के मुताबिक ब्रांड का मानना था कि मशहूर होने का मतलब है कि वह जब चाहें, जैसा चाहें व्यवहार कर सकते हैं।
विज्ञापन
रसेल ब्रांड, केटी पैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता और पूर्व ब्रॉडकास्टर रसेल ब्रांड को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न मामले में साढ़े 10 साल की जेल की सजा हुई है। ब्रांड को तकरीबन 20 साल पुराने मामले में एक महिला से दुष्कर्म और तीन अन्य महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का दोषी पाया गया। रसेल ब्रॉन्ड अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी के पूर्व पति भी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ब्रांड पर क्या थे आरोप?
- अदालत ने रसेल ब्रांड को 5 नवंबर को दोषी करार दिया।
- उन पर 2004 से 2009 के बीच एक महिला से दुष्कर्म और तीन अन्य महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप थे।
- अदालत में सुनवाई के दौरान ब्रांड ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया।
- दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें 9 नवंबर को 10 साल 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रसेल ब्रांड
- फोटो : सोशल मीडिया
जन ने क्या कहा?
जज जोएल बेनाथन ने रसेल ब्रांड को अपराधी बताया। उन्होंने कहा, 'ब्रांड का मानना था कि मशहूर होने का मतलब है कि वह जब चाहें, जैसा चाहें व्यवहार कर सकते हैं। उन्हें उन नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं है, जिनका पालन सभ्य समाज के लोग करते हैं।'

पीड़िता ने अपने बयान में क्या कहा?
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने एक पीड़िता का बयान पढ़कर सुनाया। ब्रांड ने 2009 में इस महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने अपने बयान में कहा 'उस हमले के ट्रॉमा से वह आज भी सिहर रही हैं। यह ऐसा बुरा सपना है जो लगता है कभी खत्म नहीं होगा।'
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने एक पीड़िता का बयान पढ़कर सुनाया। ब्रांड ने 2009 में इस महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने अपने बयान में कहा 'उस हमले के ट्रॉमा से वह आज भी सिहर रही हैं। यह ऐसा बुरा सपना है जो लगता है कभी खत्म नहीं होगा।'
रसेल ब्रांड
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मामला बेहद गंभीर
लंदन पुलिस के मुताबिक, रसेल के खिलाफ रेप के दो अन्य कथित मामलों की जांच भी चल रही है। बताया जाता है कि उन पर एक ऐसा केस चल रहा है, जिनमें पीड़िता की उम्र सिर्फ 16 साल थी।
लंदन पुलिस के मुताबिक, रसेल के खिलाफ रेप के दो अन्य कथित मामलों की जांच भी चल रही है। बताया जाता है कि उन पर एक ऐसा केस चल रहा है, जिनमें पीड़िता की उम्र सिर्फ 16 साल थी।
ब्रांड ने इन फिल्मों में किया काम
एक दौर ऐसा भी था जब रसेल ब्रांड ब्रिटेन के सबसे चर्चित ब्रॉडकास्टर्स और कॉमेडियंस में शामिल थे। उन्होंने 'फॉरगेटिंग सारा मार्शल', 'गेट हिम टू द ग्रीक' और 'आर्थर' जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। अब वह मनोरंजन जगत से दूर हैं।