अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Kim Kardashian) 2019 मेट गाला में कुछ अलग ही अंदाज में नजर आई थीं। इस दौरान किम ने ट्रांसपेरेंट पहनी हुई थी जिससे पानी की बूंदे टपकती नजर आ रही थीं। ऐसा लग रहा था मानों किम समुंदर से नहाकर सीधा मेट गाला पहुंच गईं हो।
किम की ये ड्रेस 8 महीने में बनकर तैयार हुई थी। अब 3 महीने बाद किम ने अपनी इस ड्रेस के बारे में बात की है। किम ने एक इंटरव्यू में कहा- ड्रेस की वजह से उनकी पीठ और पेट पर चोट के निशान मिले। उन्होंने स्वीकार किया कि इस डिजाइनर ड्रेस की फिटिंग की वजह से उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ा। मैंने अपने जीवन में कभी भी ऐसा दर्द महसूस नहीं किया है।
मेट गाला 2019 में पहनी यह ड्रेस देखने में भले ही खूबसूरत है लेकिन इस अजीब ड्रेस को पहनने में किम को भी कम मेहनत नहीं करनी पड़ी थी। फिगर को दिखाने के लिए उनकी ड्रेस इतनी टाइट बनाई गई थी कि किम का चलना, उठना, बैठना यहां तक की टॉयलेट जाना भी मुश्किल था। किम ने खुलासा किया था कि यह ड्रेस वो खुद नहीं पहन सकती थीं। उन्हें तीन लोगों ने मिलकर यह ड्रेस पहनाई थी।
बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम 2 बार और शादी कर चुकी हैं। किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। इतना ही नहीं अमरीकी टीवी स्टार किम साल 2018 में इंटरनेट पर सर्च होने वाली सबसे खतरनाक सिलेब्रिटी हैं।
साइबर सिक्योरिटी फर्म मैकेफी ने ऐसे ही सेलेब्रिटीज की एक सूची जारी की थी जिनके नाम के सर्च में कई खतरनाक लिंक शामिल होते हैं। इस लिस्ट में किम का नाम सबसे ऊपर था।