मशहूर अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर (Kendall Jenner) अपना जन्मदिन तीन नवंबर को मनाती हैं। उनका जन्म साल 1995 में लॉस एंजिल्स में हुआ था। वह मशहूर मॉडल किम कार्दशियन की छोटी बहन हैं। केंडल जेनर अमेरिका की मशहूर हस्तियों में से एक हैं। उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। केंडल जेनर की गिनती अमेरिका की रनवे मॉडल्स में होती है।
2 of 5
केंडल जेनर
- फोटो : file photo
केंडल जेनर उस समय काफी सुर्खियों में थीं, जब उन्होंने 'लव' मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। उनके इस फोटोशूट की काफी चर्चा हुई थी। वह किम कार्दशियन की सौतेली बहन हैं और उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि उनकी पहचान कार्दशियन बहनों की वजह से हो। केंडल जेनर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि उनकी बहनों की वजह से उन्हें अटेंशन मिले।
3 of 5
केंडल जेनर
- फोटो : instagram: kendalljenner
इतना ही नहीं केंडल जेनर अटेंशन की वजह से कई बार अपनी बहनों को अपने फैशन शो में जाने से भी मना कर चुकी हैं। केंडल जेनर की निजी जिंदगी की बात करें तो वह अपनी बहन काइली जेनर के साथ मिलकर केंडल और काइली नाम के ब्रांड के कपड़े डिजाइन करती हैं। केंडल जेनर अपनी बहन काइली के साथ मिलकर एक एडल्ट उपन्यास भी लिख चुकी हैं।
4 of 5
केंडल जेनर
- फोटो : file photo
केंडल और काइली के उपन्यास के नाम 'रेबेल्स: सिटी ऑफ इंद्र' है। यह किताब उन्होंने साल 2014 में रिलीज की थी। हालांकि उनकी यह किताब ज्यादा मशहूर नहीं हो पाई थी। केंडल जेनर के कई अफेयर्स की खबरें भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। जब वह हाईस्कूल में थीं तो उनका कई लड़कों के साथ नाम जुड़ा था। केंडल जेनर के अफेयर्स की खबरें फुटबॉलर जूलियन ब्रूक्स और गायक हैरी स्टाइल्स सहित एश्टन इरविन के साथ सुनने को मिल चुकी हैं।
5 of 5
केंडल जेनर
- फोटो : file photo
केंडल जेनर का नाम मशहूर गायक जस्टिन बीबर के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन केंडल और जस्टिन ने हमेशा अपने रिश्ते को केवल दोस्ती का रिश्ता बताया है। केंडल जेनर साल 2007 में शुरू हुए रियलिटी शो 'कीपिंग अप विथ द कार्दशियां' में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2012 में उन्होंने फिल्म 'हवाई फाइव-ओ' के एक एपिसोड में भी देखा गया था।
पढ़ें: 'ब्लैक विडो' एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ने कॉलिन जोस्ट से सीक्रेट सेरेमनी में की शादी