Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nick Jonas Misses Priyanka Chopra At Thanksgiving Drops Pics with daughter and called wife jaan

प्रियंका चोपड़ा: निक जोनस को क्यों आई अभिनेत्री की याद? बेटी संग तस्वीरें शेयर कर पत्नी को कहा 'जान'

Sun, 29 Nov 2026 02:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 29 Nov 2026 02:41 PM IST
सार

  • प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं।
  • इसके रिलीज होने से पहले अभिनेत्री 'ब्लूफ्लाई' के लिए शूटिंग कर रही हैं।
  • इस बीच उनके पति निक जोनस ने उन्हें याद किया है।

विज्ञापन
Nick Jonas Misses Priyanka Chopra At Thanksgiving Drops Pics with daughter and called wife jaan
निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सोशल मीडिया पर अपने प्यार का खुल कर इज्हार करते हैं। हाल ही में निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ थैंक्सगिविंग मनाया। इस दौरान उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ऑस्ट्रेलिया में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। 29 नवंबर को इस सिंगर ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ मनाए गए जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने यह भी लिखा कि वह अपनी पत्नी को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Nick Jonas Misses Priyanka Chopra At Thanksgiving Drops Pics with daughter and called wife jaan
निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
निक की पोस्ट में क्या है?
निक जोनस ने अपनी बेटी मालती और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मनाए गए थैंक्सगिविंग सेलिब्रेशन की झलक अपने फैंस को दिखाई। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर, उन्होंने कई तस्वीरों का एक सेट शेयर किया, जिनमें इस जश्न के खास पल कैद थे। तस्वीरों में उन्हें गिटार बजाते और परिवार के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nick Jonas Misses Priyanka Chopra At Thanksgiving Drops Pics with daughter and called wife jaan
निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
निक ने प्रियंका को किया याद
प्रियंका चोपड़ा इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां वह अपनी अपकमिंग साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लूफ्लाई' की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका की कमी महसूस करते हुए, निक ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत सारी बातें थीं जिनके लिए धन्यवाद दिया गया। अपनी 'जान' प्रियंका चोपड़ा को बहुत याद कर रहा हूं, जो इस समय ऑस्ट्रेलिया में सेट पर शानदार काम कर रही हैं।'
विज्ञापन

Nick Jonas Misses Priyanka Chopra At Thanksgiving Drops Pics with daughter and called wife jaan
निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@nickjonas
क्या है 'ब्लूफ्लाई' की कहानी
  • 'ब्लूफ्लाई' के निर्देशन निमरोद एंटल हैं। इसमेंप्रियंका के अलावा रसेल क्रो मुख्य भूमिका में हैं।
  • फिल्म की कहानी संयुक्त राष्ट्र के एक ऐसे अनुवादक के इर्द-गिर्द घूमती है जो गहरे दुख से गुजर रहा है। 
  • उसे कांगो में एक रहस्यमयी विमान को खोजने के लिए एक गुप्त मिशन पर भेजा जाता है। 
  • जब एक 'स्पेशल ऑपरेशंस' टीम सशस्त्र समूहों के नियंत्रण वाले इलाके से गुजरती है, तो यह मिशन खतरनाक मोड़ ले लेता है।
  • धीरे-धीरे टीम को पता चलता है कि उस विमान में कुछ ऐसे राज छिपे हैं, जिन्हें कभी सामने नहीं आना चाहिए था। 

Nick Jonas Misses Priyanka Chopra At Thanksgiving Drops Pics with daughter and called wife jaan
वाराणसी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में मीरा नायर द्वारा निर्देशित 'अमरी' और 'जजमेंट डे' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed