{"_id":"6b0bf3b06aec6a982301d869","slug":"mike-love-the-voice-behind-the-beach-boys-biggest-hits-dies-at-85-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माइक लव: 'द बीच बॉयज' के गीतकार का हुआ निधन, 85 की उम्र में ली अंतिम सांस; इन गानों को दी आवाज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
माइक लव: 'द बीच बॉयज' के गीतकार का हुआ निधन, 85 की उम्र में ली अंतिम सांस; इन गानों को दी आवाज
Sun, 29 Nov 2026 03:15 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 29 Nov 2026 03:15 PM IST
सार
- 'द बीच बॉयज' की सबसे दमदार आवाज माइक लव का निधन हो गया है।
- उनके फैंस और उनके करीबी उनके निधन से सदमे में हैं।
- 1941 में माइक ने अपने चचेरे भाइयों और दोस्तों के साथ 'द बीच बॉयज' की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
माइक लव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'द बीच बॉयज' के संस्थापक सदस्य और गीतकार, माइक लव का 28 नवंबर को कैलिफोर्निया के मालिबू में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। माइक लव ने बैंड के कई सबसे बड़े हिट गाने बनाने में मदद की और दशकों तक बैंड के साथ परफॉर्म किया।
विज्ञापन
Trending Videos
फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
लव के प्रतिनिधि ने बताया कि निधन के समय उनके परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद थे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और मनोरंजन जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं जॉन स्टामोस ने अपने दोस्त और बैंड के साथी को याद करते हुए एक भावुक नोट साझा किया।
लव के प्रतिनिधि ने बताया कि निधन के समय उनके परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद थे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और मनोरंजन जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं जॉन स्टामोस ने अपने दोस्त और बैंड के साथी को याद करते हुए एक भावुक नोट साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
माइक लव
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हुए गीतकार का निधन?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मेडिकल इमरजेंसी के चलते पैरामेडिक्स और शेरिफ को मालिबू में बुलाया गया था, जहां माइक लव का निधन हो गया। उस समय उनका परिवार उनके साथ था। उनके प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया 'आज शाम माइक लव का निधन हो गया, उस समय उनके परिवार के लोग उनके साथ थे। अमेरिकी संस्कृति के एक बड़े प्रतीक के रूप में, उन्हें उनकी अद्भुत प्रतिभा और कई पीढ़ियों के संगीतकारों के लिए प्रेरणा बनने के लिए याद किया जाएगा। हम अमेरिकी संगीत में उनके शानदार योगदान और अपने फैंस के लिए परफॉर्म करते समय मिलने वाली उनकी खुशी को याद करते हैं।'

माइक लव के मशहूर गाने
'द बीच बॉयज' के लिए माइक ने जो गाने गाए उनमें 'सर्फिन यूएसए', 'लिटिल सेंट निक', 'आई गेट अराउंड', 'कैलिफोर्निया गर्ल्स' और 'कोकोमो' शामिल हैं।
'द बीच बॉयज' के लिए माइक ने जो गाने गाए उनमें 'सर्फिन यूएसए', 'लिटिल सेंट निक', 'आई गेट अराउंड', 'कैलिफोर्निया गर्ल्स' और 'कोकोमो' शामिल हैं।
माइक लव
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन थे माइक लव?
- 1941 में लॉस एंजिल्स में जन्मे, माइक लव ने अपने चचेरे भाइयों- ब्रायन, डेनिस, कार्ल विल्सन और अपने दोस्त अल जार्डिन के साथ मिलकर 'द बीच बॉयज' की शुरुआत की थी।
- संगीत में आने से पहले, लव ने अपने पिता की फैक्ट्री में काम करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।
- यह बैंड 1960 के दशक में बना था और शुरुआत में इसका नाम 'द पेंडलटोन्स' था।
- बाद में एक प्रमोटर ने सुझाव दिया कि वे अपने बैंड का नाम बदलकर 'द बीच बॉयज' रख लें। यह बैंड जल्द ही लोकप्रिय हो गया।