{"_id":"5f9bce20dab7e165cd22b596","slug":"scarlett-johansson-has-married-her-fiance-colin-jost-in-a-low-key-ceremon","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ब्लैक विडो' एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ने कॉलिन जोस्ट से सीक्रेट सेरेमनी में की शादी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'ब्लैक विडो' एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ने कॉलिन जोस्ट से सीक्रेट सेरेमनी में की शादी
Fri, 30 Oct 2020 01:56 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
स्कारलेट जोहानसन, कॉलिन जोस्ट
- फोटो : File Photo
'एवेंजर्स' में 'ब्लैक विडो' का किरदार निभाने वालीं हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ने कॉमेडियन कॉलिन जोस्ट से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि आधिकारिक तौर पर उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। खबर है कि उन्होंने पिछले हफ्ते ही शादी रचाई है। स्कारलेट ने किसी को भी इस शादी की खबर नहीं होने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कॉलिन जोस्ट से सीक्रेट सेरेमनी में शादी की। गैर-लाभकारी संगठन मील्स ऑन व्हील्स अमेरिका ने कहा, "उनकी शादी की इच्छा इस मुश्किल वक्त में कमजोर वयस्कों के लिए बदलाव लाने में मदद करना है।" बता दें दोनों ने मई 2019 में सगाई की थी और उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
विज्ञापन
दोनों साल 2017 से ही एक-दूसरो को डेट कर रहे थे। जोस्ट के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात साल 2006 में हुई थी। स्कारलेट की यह तीसरी शादी है। स्कारलेट ने पहली शादी कैनेडियन एक्टर रेयान रेनॉल्ड से की थी। दोनों साल 2008 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन दो साल बाद ही दोनों की राहें अलग हो गईं थीं। इसके बाद उन्होंने रोमेन ड्यूरिएक से 2014 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
स्कारलेट को उनकी फिल्मों के लिए ग्लोबल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। 2016 में उन्होंने Captain America Civil War में काम किया, जिसके लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।