{"_id":"5ab8d0614f1c1b2d4e8b45a4","slug":"baahubali-actor-rana-daggubati-gives-his-voice-in-avengers-infinity-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"40 सुपरहीरोज से सजी है 'एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार', फिल्म में डाला 'बाहुबली' मसाला ","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
40 सुपरहीरोज से सजी है 'एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार', फिल्म में डाला 'बाहुबली' मसाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली-2' में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके तमिल एक्टर राणा दग्गुबती एक बार फिर अपने विलेन अवतार के साथ कमबैक करने जा रहे हैं। राणा इस फिल्म में बड़े-बड़े सुपरहीरोज को अपनी ताकत से पानी पिलाते नजर आएंगे।
दरअसल राणा दग्गुबती ने हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार' में अपनी आवाज दी है। यानि इस फिल्म का विलेन किरदार 'थानोस' राणा की आवाज में बात करेगा। राणा दग्गुबती ने इस फिल्म के तेलुगू संस्कारण के लिए यह डबिंग की है।
राणा दग्गुबती ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने 'एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार' का ट्रेलर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं थानोस हूं और मेरे पास पूरी दुनिया में राज करने की ताकत है'। राणा के इस ट्वीट को उनके काफी फैंस ने पसंद और रिट्वीट किया है।
I am Thanos!! And I have the power to rule the world @Marvel_India https://t.co/tTjMNlXdCs
— Rana Daggubati (@RanaDaggubati) March 26, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
'एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार' 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रुसो ने किया है। इस फिल्म में करीब 40 सुपरहीरो मौजूद हैं। फिल्म में क्रिस इवांस, स्कार्लेट जोहानसन, चैडविक बोसमैन, टॉम हॉलैंड और मार्क रफैलो सहित कई कलाकार हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि राणा दग्गुबती ने 'बाहुबली' फिल्म में भल्लालदेव का किरदार किया है। उनके इस किरदार की काफी सराहना की गई। इसके अलावा राणा दग्गुबती बॉलीवुड की फिल्म 'बेबी', 'ये जवानी है दिवानी है' और 'द गाजी अटेक' में भी नजर आ चुके हैं।