फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉक्सिक कलेक्शन: बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद लड़खड़ाई 'टॉक्सिक', जानें यश की फिल्म की दूसरे दिन की कमाई

Fri, 28 Aug 2026 08:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Aug 2026 08:11 AM IST
सार

Toxic Movie Box Office: फिल्म 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन पूरे कर लिए हैं। पहले दिन इसने बंपर कमाई की। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Toxic Box Office Collection Day 2 know Irumudi and awarapan 2 earnings
टॉक्सिक, इरुमुडी - फोटो : अमर उजाला
यश समेत कई दूसरे कलाकारों से सजी फिल्म 'टॉक्सिक' ने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ फिल्म 'इरुमुडी' भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के साथ 'आवारापन 2' और 'इनसिडियस' ने कितना कलेक्शन किया है।
Toxic Box Office Collection Day 2 know Irumudi and awarapan 2 earnings
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X
'टॉक्सिक' की दूसरे दिन की कमाई
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत हैं। इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।
  • इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दन 101.10 करोड़ रुपये से खाता खोला। 
  • दूसरे दिन इस फिल्म ने 36.40 करोड़ रुपये कमाए।
  • इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 137.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • दूसरे दिन हिंदी में इस फिल्म ने 23 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • कन्नड़ और तेलुगु में क्रमश: 8.50 करोड़ और 3 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Toxic Box Office Collection Day 2 know Irumudi and awarapan 2 earnings
टॉक्सिक - फोटो : एक्स
दुनियाभर में की शानदार कमाई
जहां भारत में इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है, वहीं दुनियाभर में भी इस फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म 'टॉक्सिक' ने ग्रॉस 164.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दूसरे दिन ओवरसीज इसने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 190.75 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Toxic Box Office Collection Day 2 know Irumudi and awarapan 2 earnings
इरुमुडी - फोटो : सोशल मीडिया
इरुमुडी’ का जलवा बरकरार
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने उम्मीद से ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही शानदार कलेक्शन कर रही है।
  • बुधवार को इसने 10.20 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • गुरुवार को इसने 6.90 करोड़ रुपये की कमाई की है।
  • इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 92.15 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Toxic Box Office Collection Day 2 know Irumudi and awarapan 2 earnings
आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'आवारापन 2' का कलेक्शन
दूसरे गुरुवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म का कलेक्शन काफी घट गया है। माना जा रहा है कि इसकी कमाई पर 'टॉक्सिक' की रिलीज का असर पड़ा है।
  • पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • दूसरे बुधवार को इसने 90 लाख का कलेक्शन किया था। 
  • दूसरे गुरुवार को इसने सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 144.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed