{"_id":"5ab8ade34f1c1beb3f8b4fe3","slug":"anita-hassanandani-reddy-danced-on-nagin-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी की 'नागिन' ने डांस करते हुए ऐसी मारी फूंकार,वीडियो वायरल, फैंस ने दे डाले ऐसे-ऐसे कमेंट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी की 'नागिन' ने डांस करते हुए ऐसी मारी फूंकार,वीडियो वायरल, फैंस ने दे डाले ऐसे-ऐसे कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी 'नागिन' सीरियल को लेकर चर्चा में हैं। टीवी की इस नागिन का एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका एकदम अलग और हॉट अंदाज नजर आ रहा है।
अनिता हसनंदानी के फैन क्लब ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वह 'मैं नागिन-नागिन डांस नचना' गाने पर ठुमके लगाती दिख रही हैं। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अनिता का यह वीडियो नया है या पूरा इसकी जानकारी नहीं है।
▫️ Hottie dance moves 😍🔥🌶💣 Bomb lagdi. 💯💃 - #anitahassanandani #bollywooddance
A post shared by Anita Hassanandani Reddy (@anitahassanandani.x) on
बात करें वीडियो में अनिता के लुक की तो वह वीडियो में टी-शर्ट और हॉट पेंट्स पहनी नजर आ रही हैं। जिसमें वह काफी हॉट भी दिख रही हैं। उनके इस हॉट अंदाज को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें 'हॉट' और 'सेक्सी' जैसी कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि अनिता हसनंदानी ने पॉपुलर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभाया था। इस सीरियल में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। वह अब एकता कपूर के टीवी सीरियल 'नागिन-3' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।