फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers Endgame Will Return To Theaters With A Special Doomsday Connection

फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘अवेंजर्स एंडगेम’, डूम्सडे से होगा खास कनेक्शन; इस दिन री-रिलीज होगी फिल्म

Wed, 26 Aug 2026 11:46 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 26 Aug 2026 11:46 AM IST
सार

Avengers Endgame Encore: मार्वल फैंस के लिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर ‘अवेंजर्स एंडगेम’ देखने का मौका आने वाला है। ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले फैंस के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज होगा। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Avengers Endgame Will Return To Theaters With A Special Doomsday Connection
अवेंजर्स एंडगेम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2019 में रिलीज हुई ‘अवेंजर्स एंडगेम’ ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। अब फिल्म को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में कुछ नया कंटेंट भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही फैंस को आने वाली फिल्म 'अवेंजर्स डूम्सडे' की झलक भी देखने को मिलेगी, जो 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

इस दिन री-रिलीज होगी फिल्म
मार्वल स्टूडियोज इस सुपरहिट फिल्म को ‘अवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ के नाम से भारत के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने जा रहा है। फिल्म 25 सितंबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

विज्ञापन

‘अवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ सिर्फ पुरानी फिल्म की दोबारा रिलीज नहीं है। इसका रनटाइम करीब 185 मिनट होगा, यानी यह ओरिजिनल थिएट्रिकल वर्जन से लगभग चार मिनट लंबी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Avengers Endgame Will Return To Theaters With A Special Doomsday Connection
'अवेंजर्स: डूम्सडे' - फोटो : सोशल मीडिया

डूम्सडे से होगा खास कनेक्शन
इस नए वर्जन में एक खास इंट्रोडक्शन और ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ से जुड़ा नया कंटेंट शामिल किया गया है। फिल्म के आखिर में एक नया पोस्ट-क्रेडिट सीन भी जोड़ा गया है, जो एंडगेम को अवेंजर्स की अगली कहानी से जोड़ने का काम करेगा।

इसके अलावा, IMAX और मार्वल स्टूडियोज प्रेजेंट्स इनफिनिटी विजन सर्टिफाइड स्क्रीन पर फिल्म देखने वाले फैंस को अवेंजर्स डूम्सडे की एक खास झलक भी देखने को मिलेगी।

Avengers Endgame Will Return To Theaters With A Special Doomsday Connection
अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया

'अवेंजर्स डूम्सडे' की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

  • नया ट्रेलर दर्शकों को उस टीम की पहली झलक दिखाता है, जो डॉक्टर डूम के खिलाफ उतरेगी।
  • फिल्म के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
  • यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें- टॉक्सिक पब्लिक रिव्यू: तीन घंटे की फिल्म सजा या मजा? ‘टॉक्सिक’ देखकर क्या बोले दर्शक; यश के लिए कह डाली यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed