भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने हाल ही में अपना 23वां जन्मदिन मुंबई में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर आयोजित पार्टी में कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की, जिनमें फिल्म, टीवी और क्रिकेट जगत के सितारे शामिल थे।
Oscars 2025: ‘सब भूलकर बेस्ट शो देना चाहते हैं’, ऑस्कर पर बोले होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन, कहा- आग से बहुत नुकसान हुआ
2 of 5
जनाई भोसले
- फोटो : इंस्टाग्राम- जनाई भोसले
तस्वीर बटोर रही सुर्खियां
जन्मदिन के बाद जनाई ने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट में से एक तस्वीर ने लोगों का काफी ज्यादा ध्यान खींचा। वायरल हुई इस तस्वीर में जनाई भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। सिराज हंसते हुए दिख रहे थे।
Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर उठे सवाल, हिमांगी सखी बोलीं- एक स्त्री कैसे?
3 of 5
जनाई भोसले
- फोटो : इंस्टाग्राम- जनाई भोसले
अब तक नहीं की किसी ने आधिकारिक पुष्टि
वहीं, जनाई उन्हें बड़े ध्यान से देख रही हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। इस पोस्ट के बाद लोग अनुमान लगाने लगे कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? हालांकि, इस बारे में किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
4 of 5
जनाई भोसले
- फोटो : इंस्टाग्राम- जनाई भोसले
अभिनय की शुरुआत करने जा रही जनाई
जनाई भोसले इस समय अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। वह छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित एक एक फिल्म में अभिनय करने वाली हैं। उनके जन्मदिन पर श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सुयश प्रभुदेसाई, अभिनेता जैकी श्रॉफ और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट आयशा खान जैसी मशहूर हस्तियां भी मौजूद थीं।
5 of 5
जनाई भोसले
- फोटो : इंस्टाग्राम- जनाई भोसले
जन्मदिन पर साझा की थी पोस्ट
जनाई ने इंस्टाग्राम पर अपनी पार्टी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "23 साल पूरे हो गए....है ना।" इसके साथ ही उन्होंने नीले दिल और तारे की इमोजी भी डाली। पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग लगातार सिराज और जनाई से तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
संबंधित वीडियो