फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Oscars 2025: Oscars Host Conan O'Brien still displaced by wildfires says the show is being planned sensitively

Oscars 2025: ‘सब भूलकर बेस्ट शो देना चाहते हैं’, ऑस्कर पर बोले होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन, कहा- आग से बहुत नुकसान हुआ

Sat, 25 Jan 2025 04:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Jan 2025 04:40 PM IST
सार

Oscars 2025: लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भीषण आग से वहां भारी नुकसान हुआ है। कई घर चपेट में आए हैं। प्रभावित लोग अभी तक घर नहीं लौट सकते हैं। अब जब मार्च में ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स में होने जा रहा है तो तैयारियां काफी संवेदनशीलता के साथ की जा रही हैं।

विज्ञापन
Oscars 2025: Oscars Host Conan O'Brien still displaced by wildfires says the show is being planned sensitively
कॉनन ओ'ब्रायन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मार्च में ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन होने वाला है। तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स पर लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी भीषण आग का असर दिखाई दे रहा है। विनाशकारी आग के चलते ऑस्कर नामांकनों की तारीख में बदलाव हुआ। अब नामांकन सूची जारी हो गई है। इस बीच ऑस्कर पुरस्कारों की तैयारी काफी संवेदनशील तरीके से की जा रही है। लॉस एंजिल्स में लगी आग के कारण हुए नुकसान को ध्यान में रखा जाएगा। होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अब तक घर नहीं लौट सके हैं कॉनन ओ'ब्रायन
ऑस्कर अवॉर्ड्स के होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन का कहना है कि लॉस एंजिल्स में लगी विनाशकारी जंगल की आग के कारण वे खुद अभी तक अपने घर नहीं रह पा रहे हैं। इसके अलावा शो के कुछ आयोजकों के साथ भी ऐसा हुआ, जो यहां के निवासी हैं। ऐसे में विनाशकारी आग के कारण जो कुछ भी हुआ है आयोजक उसके प्रति संवेदनशील होना चाहते हैं। कॉनन ओ'ब्रायन ने 'मेरे जानने वाले अधिकतर लोग प्रभावित हुए हैं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Jazz City: ‘जुबली’ के क्रिएटर सौमिक सेन का ओटीटी पर नया धमाका, वेब सीरीज ‘जैज सिटी’ की शूटिंग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉनन ओ' ब्रायन के घर के करीब पहुंच गई थी आग
कॉनन ओ'ब्रायन ने कहा, 'मैं अपने घर से बाहर हूं। यह मेरी किस्तम है कि मेरा घर...बच गया। आग मेरे घर के बेहद करीब आ गई थी, लेकिन मेरा घर बच गया। लेकिन हम लंबे समय से बाहर हैं और अभी तक नहीं लौट पाए हैं। मैं ऐसे बहुत से लोगों को जानता हूं, जिन्होंने अपने घर खो दिए हैं। इस लिहाज से मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। हम ऑस्कर की तैयारी करते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहते हैं। लोगों के साथ जो हुआ, उसके प्रति संवेदनशील हैं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर उठे सवाल, हिमांगी सखी बोलीं- एक स्त्री कैसे?

विज्ञापन

इस तारीख को होगा ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन
ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 2 मार्च 2025 को लॉस एंजिल्स में होगा। विनाशकारी आग के चलते अकादमी के नामांकन की घोषणा दो बार स्थगित हुई। हालांकि, बीते गुरुवार नामांकन लिस्ट आ चुकी है। इसमें फिल्म 'एमिलिया पेरेज' को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन प्राप्त हुए हैं। फिल्म को 13 नामांकन मिले हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Akshay Kumar Box Office Report: ‘स्काई फोर्स’ ने पहले दिन कमाए 12 करोड़, अक्षय की फ्लॉप फिल्मों से भी पीछे रही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed