{"_id":"5d07020b8ebc3e7e830722bd","slug":"world-cup-2019-salman-khan-saif-ali-khan-to-taimur-congratulate-to-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IndvsPak: सलमान समेत कई दिग्गज सेलेब्स ने भारत को किया सैल्यूट, पूरे बॉलीवुड में जीत का जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IndvsPak: सलमान समेत कई दिग्गज सेलेब्स ने भारत को किया सैल्यूट, पूरे बॉलीवुड में जीत का जश्न
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan and taimur
- फोटो : social media
Link Copied
वर्ल्ड कप 2019 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की । मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में ये मुकाबला हुआ। भारत ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए पाकिस्तान को वर्ल्ड कप इतिहास में 7वीं बार हराया। भारत की इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है । भारतीय टीम को बधाई देने में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे । सलमान खान से लेकर तैमूर तक ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है ।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : social Media
सलमान खान ने टि्वटर पर एक फोटो शेयर की । इसमें वो इंडिया लिखी हुई टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं । साथ ही उन्होंने लिखा, 'बधाई हो टीम भारत' । वहीं तैमूर की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इसें तैमूर इंडिया लिखी हुई टीशर्ट पहन भारत को सैल्यूट करते दिख रहे हैं ।
सैफ अली खान ने भी मैनचेस्टर पहुंच भारत और पाकिस्तान के मैच का लुत्फ उठाया । सैफ इन दिनों फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग कर रहे हैं । क्रिकेट मैदान में सैफ के साथ इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया एफ भी मौजूद थीं । शिबानी दांडेकर को मैदान पर देखा गया।
इन सभी स्टार्स ने मिलकर भारत को चियर किया । वहीं रणवीर सिंह भी मैनचेस्टर पहुंचे और पूरी टीम में जोश भर दिया । रणवीर ने सभी क्रिकेटर्स के साथ फोटो क्लिक करवाईं । मैच शुरू होने से पहले रणवीर ने शिखर धवन के साथ खूब सारी बातें की। स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास के साथ भी रणवीर ने सेल्फी ली ।
जाने-माने गायक गुरु रंधावा भी इंडिया-पाकिस्तान मैच देखने के लिए मैनचेस्टर पहुंचे । इनके अलावा अर्जुन रामपाल, सनी लियोनी, रितेश देशमुख और स्वरा भास्कर ने भी टीम इंडिया की जीत पर ट्वीट किया । शाहरुख खान ने मैच शुरू होने से पहले ही बेटे अबराम के साथ एक फोटो पोस्ट की थी । इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'मैच के लिए तैयार... हैप्पी फादर्स डे ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।