आमिर खान भले ही सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनकी बेटी इरा खान अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फादर्स डे के मौके पर इरा खान ने इंस्टाग्राम पर पिता आमिर खान को खास अंदाज में विश किया।
2 of 5
ira khan, aamir khan
- फोटो : social media
दरअसल, इरा ने आमिर खान के साथ का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो खूब मस्ती करती दिख रही हैं वहीं आमिर परेशान होते दिख रहे हैं। आमिर एक पार्क में लेटे हुए हैं और अपनी मूंछें ठीक कर रहे हैं तभी इरा पास आकर कहती हैं कि सो क्यों रहे हैं। बस फिर क्या था इरा आमिर के पास आकर उन्हें गुदगुदी करने लगती हैं।
3 of 5
ira khan, aamir khan
- फोटो : social media
आमिर पहले तो इरा से गुदगुदी करने के लिए मना करते हैं लेकिन बाद में कहते हैं कि अच्छा ठीक है उठ रहा हूं। इरा के इस वीडियो पर यूजर्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं जिसमें बेटी और पिता की जोड़ी को क्यूट बता रहे हैं।

4 of 5
aamir khan, ira khan
- फोटो : social media
इस वीडियो के साथ इरा ने आमिर खान के साथ की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें आमिर खान ने रेड कलर के लोअर के साथ ब्लैक टीशर्ट पहनी हैं वहीं इरा व्हाइट कलर की फ्रॉक पहने हुए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आप प्रोटेक्टिव होने के साथ-साथ मुझे यह भी कहते हैं कि मुझे और बागी होना चाहिए। आप एक अद्भुत इंसान हैं। जब भी मुझे आपकी जरूरत हुई आप हमेशा मेरे साथ रहे। हमेशा मुझे प्रेरित करने लिए धन्यवाद।'
5 of 5
ira khan
- फोटो : social media
इरा खान इस वक्त अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । खबर है कि इरा ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए ये स्वीकारा कि वो मिशाल कृपलानी के साथ रिलेशन में हैं । इरा से इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फैन ने पूछा कि क्या आप रिलेशनशिप में हैं? जवाब में इरा ने मिशाल के साथ एक तस्वीर शेयर की । इस फोटो में इरा, मिशाल को गले लगाए नजर आ रही हैं । इस स्टोरी में इरा ने मिशाल को टैग भी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इरा ने इस तस्वीर के जरिए ये कंफर्म किया है कि वे म्यूजिशियन मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं।