कटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। कटरीना ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। शालीनता से ग्लैमरस डांस करने में उनका कोई तोड़ नहीं है। अपनी एक्टिंग स्किल्स पर उन्होंने काफी काम किया, जिसका नतीजा उनकी अब रिलीज होने वाली फिल्मों में देखने को मिल जाता है। लेकिन एक समय था जब कटरीना लगातार ऑडिशन देने जाती थीं और उनके हाथ सिर्फ निराशा लगती थी।
2 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीखे नैन नख्स के साथ शोहरत भरी जिंदगी जीने वाली अभिनेत्री ने जो भी सफलता हासिल की है उसके लिए उनको काफी मेहनत करनी पड़ी है। एक मॉडल के रूप में शुरुआत करने और बाद में फिल्मों में आना अभिनेत्री के लिए चुनौतियों से भरा रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक पुराने इंटरव्यू में, कैटरीना ने 2000 के दशक की सख्त मॉडलिंग के मानकों के बारे में बात की और बताया कि एक सफल मॉडल बनने के लिए उन्होंने खुद पर कैसे काम किया।
इसे भी पढ़ें- Jawan: 'जवान' के गाने से जुड़ी ये हसीना? वाईआरएफ स्टूडियो में शाहरुख खान संग शुरू की शूटिंग
3 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह कई-कई बार ऑडिशन्स में रिजेक्ट हो चुकी थीं। एक बार तो ऐसा हुआ कि जब कटरीना को फिल्म मिल गई, तो एक शॉट के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। यहां तक कि उन्हें कहा जा चुका था कि वह कभी हीरोइन नहीं बन सकतीं। कटरीना का स्ट्रगल यहीं खत्म नहीं हुआ। जब उन्हें फिल्में मिल भी गईं, तब भी हिंदी भाषा में कमजोर पकड़ उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई।
4 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बूम कटरीना की पहली फिल्म थी। इसमें उन्होंने गुलशन ग्रोवर के साथ उन्होंने कई इंटीमेट सीन फिल्माए थे। पहली ही फिल्म में कटरीना का गुलशन ग्रोवर के साथ किसिंग सीन था। फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई, और इसी के साथ एक्ट्रेस का बॉलीवुड में पांव जमाने का स्ट्रगल भी बढ़ गया। इसके बाद कटरीना की 2005 में 'मैंने प्यार क्यों किया' रिलीज हुई थी। यह फिल्म सलमान खान के साथ थी, इससे पहले उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं, उन सबमें उन्हें न के बराबर नोटिस किया गया। 'मैंने प्यार क्यों किया' वह पहली फिल्म थी, जिसमें कटरीना का ठीकठाक रोल था, और स्क्रीन पर उनको एक्टिंग करते देखा गया। इसके बाद वह कई सफल फिल्मों में दिखाई दीं।
5 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें कटरीना कैफ के पास पाइपलाइन में श्रीराम राघवन की मैरी क्रिसमस और सलमान खान-स्टारर टाइगर 3 है। इसके अलावा उनका नाम पठान वर्सेज टाइगर के साथ भी जुड़ रहा है।