फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan Song Kiara Advani Shoots For Cameo With Shah Rukh Khan For film at YRK Studio Atlee

Jawan: 'जवान' के गाने से जुड़ी ये हसीना? वाईआरएफ स्टूडियो में शाहरुख खान संग शुरू की शूटिंग

Thu, 13 Jul 2023 08:28 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 13 Jul 2023 08:28 AM IST
सार

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के अनटाइटल्ड गाने की शूटिंग वाईआरएफ स्टूडियो में शुरू हो गई है। वहीं, इससे बॉलीवुड की एक बेहतरीन हसीना के जुड़ने की खबर सामने आई है। 
 

विज्ञापन
Jawan Song Kiara Advani Shoots For Cameo With Shah Rukh Khan For film at YRK Studio Atlee
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटली के डायरेक्शन में बन रही पहली बॉलीवुड फिल्म 'जवान' अपने हर अपडेट को लेकर हेडलाइंस का हिस्सा बन रही है। बीते दिनों जारी हुआ 'जवान प्रीव्यू' अब तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, साथ ही फैंस समेत क्रिटिक्स भी इसे लेकर अपने-अपने रिएक्शन देते देखे जा चुके हैं। प्रीव्यू में शाहरुख खान को लुभावने एक्शन सीन्स के साथ चार अलग-अलग अवतारों में दिखाया गया। वहीं, अब मूवी को लेकर एक और जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

'जवान' के गाने की शूटिंग जारी

दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के गाने की शूटिंग दुबई में न होकर बीते दिन वाईआरएफ स्टूडियो में शुरू हुई। इस दौरान स्टूडियो में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण समेत कुछ सहायक कलाकार भी मौजूद थे। डांस नंबर को बेस्ट बनाने के लिए इंटरनेशनल और नेशनल डांसर्स की एक टैलेंटेड यूनिट भी इसमें शामिल हुई। गाने की व्यापक शूटिंग पांच दिन तक चलने वाली है। 

विज्ञापन


Tiger 3: सलमान-शाहरुख के लिए इस बार बेहद खास होगी दिवाली, जानें पठान-टाइगर के जश्न की कैसी चल रहीं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख संग ठुमके लगाएंगी कियारा आडवाणी 

बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक,  शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के गाने की शूटिंग के लिए कियारा आडवाणी भी वाईआरएफ स्टूडियो पहुंची। इससे साफ है कि कियारा भी इस फिल्म का एक अभिन्न हिस्सा होंगी। इस चर्चित मूवी से कियारा को जोड़ना मेकर्स और स्टार का एक और बड़ा कदम है। कियारा आडवाणी की अच्छी फैन फॉलोइंग है। वह इन दिनों फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आ रही है। मूवी, बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 


Suchitra Krishnamoorthi: कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं सुचित्रा, निर्देशक की मांग सुन रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

'जवान' प्रीव्यू का इंटरनेट पर दबदबा

'जवान' की बात करें तो इसके प्रीव्यू ने अपनी रिलीज के 24 घंटे में बड़ा मुकाम हासिल किया है। 'जवान' प्रीव्यू को 24 घंटे में 112 मिलियन बार देखा गया है, जिससे शाहरुख खान की लोकप्रियता और फिल्म के लिए फैंस का उत्साह साफ झलक रहा है। 'जवान' तीन भाषाओं में बनी फिल्म है। फिल्म 7 सितंबर को अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, जिस पर फैंस समेत क्रिटिक्स की भी नजरें गड़ी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed