अभिनेता-निर्माता विवेक वासवानी को शाहरुख खान का करीबी दोस्त माना जाता है। उन्होंने किंग खान से तब दोस्ती की थी, जब वह मुंबई में नए थे। एक बातचीत के दौरान विवेक वासवानी ने इस बात का खुलासा किया कि करीब 1990 में शाहरुख ने उन पर विश्वास कर अपनी भावनाओं को साझा किया था। शाहरुख खान ने उनसे अपनी मां की तबीयत के बारे में खुलकर बात की थी।
Shah Rukh Khan: मां के निधन के बाद टीवी एक्टर से सुपरस्टार बनना चाहते थे शाहरुख, विवेक वासवानी ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 25 Feb 2024 09:37 AM IST
सार
बातचीत के दौरान उन्होंने मुंबई में महंगी दवाएं खरीदने और उन्हें रमन से दिल्ली भेजने का भी जिक्र किया। रमन किंग खान के दोस्त के साथ-साथ पायलट भी थे। इन तमाम कोशिशों के बावजूद शाहरुख खान की मां का निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन