भारतीय सिनेमा में मौजूदा समय में ऐसे कई बड़े सितारे हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन सितारों की एक फिल्म की फीस इन दिनों आसमान छू रही है। हालांकि, केवल लीड एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि ये सितारे कैमियो के लिए भी मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे कलाकारों के बारे में, जिन्होंने कुछ मिनट के रोल के लिए करोड़ों रुपये की फीस ली है।
Cameo Roles: कैमियो रोल के लिए इन सितारों ने ली तगड़ी फीस, लिस्ट में रजनीकांत से लेकर अक्षय कुमार तक के नाम
साउथ से सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रजनीकांत अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। पूरे देश में उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। हाल ही में अभिनेता ने लाल सलाम नाम की फिल्म में कैमियो किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने कथित तौर पर 40 करोड़ रुपये की फीस ली है।
इस लिस्ट में अजय देवगन का नाम सबसे पहले आता है। आरआरआर से अजय देवगन ने टॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म को 400 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रोजेक्ट के लिए अजय देवगन ने 25 करोड़ रुपये की फीस ली थी।
हिंदी फिल्मों की प्रतिभाशाली अभिनेत्री आलिया भट्ट अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री ने एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में छोटे से रोल के लिए आलिया ने कथित तौर पर नौ करोड़ रुपये की फीस ली थी।
अक्षय कुमार को बॉलीवुड के खिलाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। वे अपने दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अक्षय भी फीस के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में अभिनेता ने एक्सटेंडेड कैमियो रोल निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने कतित तौर पर 27 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
Sridevi Death Anniversary: मां को याद कर भावुक हुईं खुशी कपूर, श्रीदेवी के साथ साझा की बचपन की खूबसूरत तस्वीर