फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   film mirzapur the movie box office collection day 6 and hanuman ansh box office collection day 34

बॉक्स ऑफिस: वर्किंग डे में भी नहीं थमी ‘मिर्जापुर- द मूवी’ की कमाई, पांचवे हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड

Thu, 10 Sep 2026 08:02 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Sep 2026 08:02 AM IST
सार

Box Office Collection: फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर काफी मुनाफा कमा रही है। वहीं ‘हनुमान अंश’ की कमाई अपनी रिलीज से कई दिनों के बाद भी जारी है। जानें कितना है इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?

विज्ञापन
film mirzapur the movie box office collection day 6 and hanuman ansh box office collection day 34
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। अपनी रिलीज से चार दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की कमाई का संतुलन भी बना हुआ है।
विज्ञापन

film mirzapur the movie box office collection day 6 and hanuman ansh box office collection day 34
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh

कितनी हुई 'हनुमान अंश' की कमाई?
फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए को एक महीने से ज्यादा हो चुका है। मगर फिल्म अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभा रही है। हालांकि, 'मिर्जापुर द मूवी' के रिलीज होने के बाद इस फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर पड़ा है। 

  • फिल्म ने 31वें दिन 22 करोड़ रुपये का करोबार किया था। 
  • 32वें दिन इसने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • अपनी रिलीज के 33वें दिन 'हनुमान अंश' ने 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • वहीं 34वें दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 153.13 करोड़ करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

film mirzapur the movie box office collection day 6 and hanuman ansh box office collection day 34
‘हनुमान अंश’ - फोटो : अमर उजाला

पांचवें हफ्ते बनाया बड़ा रिकॉर्ड
फिल्म 'हनुमान अंश' की कुल कमाई 153.13 करोड़ हो चुकी है पर हैरानी की बात यह है कि इसमें से 80.25 करोड़ रुपये तो इस फिल्म ने पांचवे हफ्ते में ही कमाए हैं। इसके साथ यह फिल्म पांचवे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 'धुरंधर' के नाम था। फिल्म ने पांचवे हफ्ते में 51.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

हफ्ते दर हफ्ते 'हनुमान अंश' की कमाई

  • पहला हफ्ता: 1.08 करोड़ रुपए  
  • दूसरा हफ्ता: 40 लाख रुपए  
  • तीसरा हफ्ता: 10.40 करोड़ रुपए  
  • चौथा हफ्ता: 61 करोड़ रुपए  
  • पांचवां हफ्ता: 80.25 करोड़ रुपए (6 दिन में)
विज्ञापन

film mirzapur the movie box office collection day 6 and hanuman ansh box office collection day 34
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब

कितनी हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई?  
ओटीटी के बाद अब सिनेमाघरों में भी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ दर्शकों को खूब लुभा रही है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु मुख्य किरदारों में हैं। वहीं इस बार विलेन बनकर रवि किशन सामने आए हैं। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही तगड़ा कारोबार कर लिया है।

  • ओपनिंग डे पर इसे रिकाॅर्ड 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • वहीं दूसरे दिन फिल्म ने फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • तीसरे दिन फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ा और इसने 36 करोड़ रुपये कमाए।
  • चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 16 करोड़ रुपये रहा। 
  • रिलीज के पांचवे दिन इसने 15.60 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • छठे दिन फिल्म ने 12.30 करोड़ रुपये कमाए। 
  • इसके साथ ही अब तक ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 137.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

film mirzapur the movie box office collection day 6 and hanuman ansh box office collection day 34
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
'टॉक्सिक' की कमाई लाखों में सिमटी 
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। यह एक बड़े बजट की मल्टी स्टारर फिल्म थी। मगर सिनेमाघरों में फिल्म की उलझी हुई कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई को भी उलझा दिया। 
  • पहले हफ्ते में फिल्म ने ताबड़ताेड़ कमाई करते हुए 239.30 करोड़ रुपये कमा लिए।
  • दसवें दिन से इसकी कमाई गिरना शुरू हुई। 
  • दूसरे वीकेंड (शुक्र-शनि-रवि) पर फिल्म ने मात्र 6.45 करोड़ रुपये कमाए।
  • 13वें दिन से यह लाखों में ही कमाई करने पर उतर आई।
  • अपने दूसरे सोमवार को इसने 75 लाख रुपये कमाए।
  • 14वें दिन इसने 73 लाख रुपये का कारोबार किया। 
  • 15वें दिन इसने मात्र 60 लाख रुपये ही कमाए। 
  • अब तक यह कुल 247.86 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 
  • फिल्म जिस हाल में है इसका 250 करोड़ का आंकड़ा छू पाना भी मुश्किल लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed