सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित वॉर ड्रामा उरी की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। धुआंधार कमाई के बाद ये फिल्म साल 2019 की पहली हिट बन गई गई है। उरी को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है ऐसे में माना जा रहा है आने वाले दिनों में भी इसकी अच्छी कमाई का सिलसिला जारी रह सकता है।
विक्की कौशल की 'उरी' बनी साल की पहली हिट, 6ठे दिन 'द एक्सीडेंटल..' का कलेक्शन रहा महज इतना
तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। शुक्रवार को फिल्म ने 8.20 करोड़, शनिवार को 12.43 करोड़, रविवार को 15.10 करोड़, सोमवार को 10.51 करोड़ और मंगलवार को 9.57 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने अभी तक कुल 55.81 करोड़ का बिजनेस किया है।' बुधवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं लेकिन माना जा रहा है फिल्म 7 करोड़ के आस-पास कमाने में कामयाब रही।
#UriTheSurgicalStrike is winning praise, getting applause/ovation and amassing massive numbers at BO... East. West. North. South. It’s #Uri wave right now... Fri 8.20 cr, Sat 12.43 cr, Sun 15.10 cr, Mon 10.51 cr, Tue 9.57 cr. Total: ₹ 55.81 cr. India biz. #HowsTheJosh
बता दें कि विक्की कौशल के साथ फिल्म में यामी गौतम और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। विक्की कौशल के एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।
उरी के अलावा इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर एक और फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ने दस्तक दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका है। विजय रत्नाकर गुट्टे ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू किया है लेकिन वो प्रभावित करने में नाकाम रहे।
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म महज 1.50 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही। 5 दिन में फिल्म ने 15.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। माना जा रहा है बुधवार को फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ के करीब रहेगा। बता दें कि द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर 18 जनवरी को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। ऐसे में इसका कलेक्शन बढ़ सकता है।