ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। इनमें हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोधा अकबर, देवदास जैसी फिल्में शामिल हैं लेकिन जब भी ऐश्वर्या के यादगार फिल्मों की बात की जाती हैं तो इसमें सबसे पहले नाम आता है साल 2002 में आई फिल्म 'देवदास' का।
#Throwbackthursday में आज बात करते हैं संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' की।
फिल्म देवदास में ऐश्वर्या का पारो का किरदार भला कौन भूल सकता है। देवदास 2002 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन की मशहूर फिल्म देवदास की रिलीज को 17 साल हो चुके हैं। इस फिल्म को लेकर खूब विवाद हुआ था क्योंकि ये फिल्म 'देवदास' उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने एक साथ 'डोला रे डोला...' गाने पर डांस किया था लेकिन 'देवदास' पर असली उपन्यास में पारो और चंद्रमुखी की मुलाकात नहीं है।
बता दें देवदास फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में पारो का किरदार निभाने के लिए ऐश्वर्या की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म का सबसे विवादित गाना डोला रे डोला बेहद मशहूर हुआ और इसका फिल्मांकन भी काफी पसंद किया गया। इस गीत को हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे गीतों में से एक माना जाता है। इस गाने को शूट करने में 2.5 करोड़ का खर्च आया था।
इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड मिला था। साथ ही माधुरी दीक्षित ने अपने अभिनय से फिल्म में जान फूंक दी थी। बता दें फिल्म में शाहरुख का रोल पहले सलमान खान को ऑफर किया गया था लेकिन, सलमान खान ने इसे मना कर दिया था।
देवदास शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की नॉवेल पर आधारित फिल्म 'देवदास' अपने दौर की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था।