अक्सर कहा जाता है कि नाम में क्या रखा है? मगर, बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ देखेंगे तो शायद पता लगे, नाम में कामयाबी का नुस्खा छिपा है। कामयाबी का रास्ता यूं तो कठिन परिश्रम से होकर जाता है। मगर बॉलीवुड सितारे कई बार नाम की स्पेलिंग में भी बदलाव कर लेते हैं। एक दौर था, जब सितारे फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले नाम बदलते थे, लेकिन अब स्पेलिंग में बदलाव का चलन है। हाल ही में अभिनेत्री उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने नाम की स्पेलिंग बदलकर Uorfi कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि उर्फी दे दूसरी बार अपने नाम की स्पेलिंग बदली है। इससे पहले वह सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम की स्पेलिंग Urrfii लिखा करती थीं। बॉलीवुड में उर्फी के अलावा भी कई सितारे हैं, जिन्होंने न्यूमेरोलॉजिस्ट की सलाह पर नाम की स्पेलिंग बदली हैं। आइए जानते हैं...
Celebrities Names: तरक्की के लिए सितारों ने किए क्या-क्या जतन? किसी ने नाम में जोड़ा एस तो किसी ने हटाया एच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन