साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धमाल मचा रही है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले कमल हासन इस फिल्म को मिली जबरदस्त सफलता से काफी खुश हैं। यही वजह है कि वह इस प्रोजेक्ट से जुड़े कास्ट और क्रू को खास गिफ्ट दे रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने इस फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज से लेकर टेक्नीशियंस तक को शानदार तोहफे दिए हैं। अब कलम ने फिल्म में कैमियो रोल निभाने वाले तामिल एक्टर सूर्या को भी एक कीमती तोहफा दिया है। सूर्या ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर कमल हासन को शुक्रिया कहा है।
Kamal Haasan: 'विक्रम' की सफलता से खुश कमल हासन ने सूर्या को दिया खास तोहफा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन