प्रकाश राज: 'यह क्या ड्रामा हो रहा है?' एसआईआर प्रक्रिया पर फिर नाराज अभिनेता; उठाए ये सवाल
Prakash Raj On SIR: अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नाराजगी जाहिर की है।
विस्तार
अभिनेता प्रकाश राज ने बीते महीने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बड़ा दावा करते हुए एसआईआर प्रक्रिया पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि वोटर लिस्ट से उनका नाम कट गया है। प्रकाश राज ने दावा किया कि बंगलूरू निर्वाचन क्षेत्र से उनका वोटिंग राइट डिलीट कर दिया गया है और ऐसा एसआईआर की प्रक्रिया के बाद हुआ है'। अब एक बार फिर उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे 'घोटाला' कहा है।
बोले- 'क्या ड्रामा है'
कर्नाटक में SIR ड्राफ्ट पर एक्टर प्रकाश राज कहते हैं, 'छह महीने का नोटिस दें। उन्हें मौका दें। नोटिस दो दिन पहले, एक दिन पहले भेजे गए हैं। नोटिस में वे दो डॉक्यूमेंट मांगते हैं। जब आप जाते हैं, तो आपसे छह-सात डॉक्यूमेंट के लिए परेशान किया जाता है। अब मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की मां के बूथ को ही देख लीजिए। फाइनल ड्राफ्ट में अंग्रेजी और कन्नड़ में नाम अलग-अलग हैं। पति का नाम अलग है। कन्नड़ में अलग है। अंग्रेजी में पते अलग हैं। यह क्या ड्रामा हो रहा है'?
'कर्नाटक के 10 अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे'
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रकाश राज ने कहा, ' उन्होंने 20 अगस्त को वादा किया था कि हटाए गए वोटरों की लिस्ट हर बूथ पर लगाई जाएगी। ग्राम पंचायत सभाएं होंगी। एक भी ग्राम पंचायत सभा नहीं हुई। वे ऐसा सिर्फ इसलिए कर रहे हैं, ताकि कल कोर्ट में कह सकें कि हमने कोशिश की थी। ऐसा नहीं होना चाहिए। इससे साबित होता है कि यह एक घोटाला है। वे सुनने वाले नहीं थे। 20 से 30 तारीख तक, सिविल सोसाइटी के तौर पर, हम कर्नाटक के 10 अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। अलग-अलग बूथों पर जाएंगे और अपना सोशल ऑडिट करेंगे'।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: On SIR draft in Karnataka, Actor Prakash Raj says, "... Give notices for six months. Give them a chance. Notices have been sent two days before, one day before. In the notices, they ask for two documents. When you go, you have been tortured for six… pic.twitter.com/KuAeHEBN8e
— ANI (@ANI) September 12, 2026