सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां रिसेप्शन की तैयारियों में जुटी हैं। 4 जुलाई को होने वाले इस ग्रैंड रिसेप्शन के लिए नुसरत जहां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। रिसेप्शन कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में होगा जहां राजनीति और फिल्म समेत दूसरे क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां पहुंचेंगी।
2 of 8
Nusrat Jahan and Nikhil Jain
- फोटो : instagram
रिसेप्शन के लिए नुसरत के पति निखिल जैन ने पूरा इंतजाम किया है। साथ ही हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रख रहे हैं। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए नुसरत जहां के करीबियों ने बताया कि खाने में इटैलियन, चाइनीज, बंगाली और वेजेटिरियन डिशेज रखा गया है।
3 of 8
Nusrat Jahan and Nikhil Jain
- फोटो : instagram
माना जा रहा है नुसरत जहां के रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आएंगी। इसके अलावा बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार प्रसनजीत चटर्जी, मुनमुन सेन और डायरेक्ट बिरसा दास गुप्ता समेत दूसरे लोग शामिल होंगे। नुसरत की दोस्त मिमी चक्रवर्ती इस रिसेप्शन में खास मेहमान होंगी।
4 of 8
Nusrat Jahan
- फोटो : instagram
नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई।
5 of 8
Nusrat Jahan and Nikhil Jain
- फोटो : instagram
शादी के बाद नुसरत जहां सांसद पद का शपथ लेने पहुंची थीं। शपथ लेने के बाद नुसरत ने पति निखिल जैन के साथ शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में यह दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए।