बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पूल में मस्ती करती नजर आईं सुष्मिता सेन, ब्रेकअप की खबरें हो रही थी वायरल
ये वीडियो स्वीमिंग पूल का है जिसमें सुष्मिता अपनी बेटी अलिशा और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पूल में डुबकियां लगाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देख तो ऐसा लग रहा है कि सुष्मिता और रोहमन शॉल के बीच सबकुछ ठीक है। इतना ही नहीं खुद को संभाले रखने के लिए सुष्मिता ने रोहमन को 'आई लव यू जान' भी कहा। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा- क्या आप जलपरी की तरह तैर सकती हैं मां। अलिशा अगर आप करके दिखाओगी तो मैं भी जरूर कोशिश करुंगी।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
वीडियो को देखकर ये साफ है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। इससे पहले रोहमन ने भी एक पोस्ट किया था। रोहमन का पोस्ट भी इस बात का सबूत था कि सुष्मिता और उनके बीच कोई लड़ाई नहीं हुई है। रोहमन ने इंस्टास्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में रोहमन हाथ में किताब पकड़े हुए थे। जिसपर आई लव यू लिखा था।
