अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बीती 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पैसा बटोर रही है। गौरतलब है कि कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर बयान दिया था कि वह करण जौहर की कटपुतली है। जिसके बाद से चारों तरफ कंगना का ही नाम गूंज रहा है। ऐसे में कई स्टार्स के सपोर्ट करने के बाद अब तनुश्री दत्ता ने कंगना की इस बात के लिए तारीफ की है।
कंगना के इस बयान के बाद बीते शनिवार अभिनेता अनुपम खेर ने भी उनकी सराहना की थी। अनुपम ने कहा था कि कंगना महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण है और साथ ही उन्हें रॉकस्टार भी बताया था। ऐसे में कंगना का सपोर्ट करते हुए तुनश्री ने भी उनके विरोधियों पर धावा बोल दिया है। तनुश्री ने कहा 'कंगना को फिल्म इंडस्ट्री में कहीं से भी सपोर्ट नहीं मिल रहा क्योंकि वे लोग उनके टैलेंट और काम से चिढ़ रहे हैं।
दरअसल, फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर कंगना रनौत लगातार खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिनों कंगना रनौत ने बॉलीवुड स्टार्स पर उनकी फिल्म को सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया था। हाल ही कंगना ने दूसरी बार आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए उन्हें करण जौहर की कठपुतली बताया। कंगना के इस बयान पर अब आलिया भट्ट ने जवाब देते हुए उनसे पर्सनली मिलने की बात कही है।
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
डीएनए के मुताबिक आलिया ने कहा, 'मैं इन खबरों पर कंगना से पर्सनली बात करूंगी, मैं नहीं चाहती हूं कि मैं मीडिया को इन बयानों पर कोई जवाब दूं और फिर बात बढ़ती चली जाए, मैंने पहले भी कहा है और अब भी कह रही हूं कि मैं कंगना की बहुत इज्जत करती हूं और वो अपने दम पर यहां तक पहुंची हैं, वो खुलकर अपनी बात रखती हैं और मैं उसका भी सम्मान करती हूं।'
5 of 5
कंगना
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों कंगना ने कहा था, 'मुझे लगता है कि आलिया भट्ट को खुद को सशक्त करना चाहिए और महत्वपूर्ण फिल्मों को सपोर्ट करना चाहिए। खास करके ऐसी फिल्मों को जो महिलाओं और देश के बारे में हो। अगर उनकी खुद की कोई आवाज नहीं है और वो केवल करण जौहर की कठपुतली हैं तो मैं कहना चाहूंगी कि आप सफल नहीं हो। मैं आलिया से कहना चाहूंगी कि अगर आप सिर्फ पैसे कमाने के लिए काम कर रही हैं और आपकी अपनी कोई आवाज नहीं है तो मेरे लिए उस सफलता का कोई महत्व नहीं है।’