बॉलीवुड इंडस्ट्री में आकर एक पहचान बनाकर कहीं गुम हो जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक तनुश्री दत्ता भी हैं। अपने काम के चलते सुर्खियां बटोरने के कई वर्षों बाद अभिनेत्री नाना पाटेकर के खिलाफ कई आरोप लगाने के कारण चर्चा में आ गई थीं। तनुश्री दत्ता को ही भारत में मीटू मूवमेंट शुरू करने का सारा श्रेय दिया जाता है। साल 2020 में उन्होनें एक फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बात की थी, जिसके बाद विभिन्न इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने अपने साथ हुए दुराचार का खुलासा किया था। अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात करने के बाद अब तनुश्री एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने दावा किया है कि उनके साथ हुए अन्याय के बारे में खुलकर बात करने के बाद कई बार उन्हें मारने की कोशिश की गई थी।
2 of 4
तनुश्री दत्ता
- फोटो : Instagram
हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने खुलासा कर बताया कि 'जब मैं उज्जैन में थीं, तो मेरी कार के ब्रेक के साथ एक-दो बार छेड़छाड़ की गई थी। मेरा एक बहुत बुरा एक्सीडेंट भी हुआ था। मेरी हड्डियां टूटने से बाल-बाल बची थी। इस एक्सीडेंट ने मुझे कुछ महीनों के लिए जैसे रोक सा दिया था क्योंकि मेरी चोटों को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगा। मेरा बहुत खून बह गया था।'
3 of 4
तनुश्री दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तनुश्री ने यह भी साझा किया कि उनका मानना है कि उन्हें कई बार जहर देने की भी कोशिश की गई है। तनुश्री ने बताया, 'मेरी एक नौकरानी थी, जो मेरे घर में काम करती थी। उसके आने के बाद मैं धीरे-धीरे बीमार होने लगी थी। जब मुझे संदेह होने लगा था कि मेरे पानी में कुछ मिलाया जा रहा था।' आपको बता दें इस साल की शुरुआत में, तनुश्री ने सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया था कि वह फिल्मों में वापसी करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन उनके प्रयासों को विफल किया जा रहा है और उन्हें आत्महत्या करने की ओर धकेलने की कोशिश की जा रही है।
4 of 4
तनुश्री दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के साथ इंटीमेट सीन देकर सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुई हैं। हालांकि, वह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। मीटू मूवमेंट के बाद से ही चर्चा में रहने वाली तनुश्री आए दिन बॉलीवुड और इनके कलाकार पर निशाना साधती रहती हैं। पिछले दिनों भी तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला पोस्ट किया था। तनुश्री दत्ता ने लिखा, "क्या आपने देखा है कि सभी बॉलीवुड माफिया उत्पीड़क या तो कुंवारे हैं या तलाकशुदा हैं ?? बहुत कम ऐसे हैं जो अब भी शादीशुदा हैं, लेकिन वह भी दुखी हैं। उनके जीवनसाथी और बच्चे उनका तिरस्कार करते हैं। कोई भी अच्छी महिला इन पुरुषों के साथ कभी नहीं रहती। क्योंकि वह नहीं जानते कि दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार कैसे किया जाता है।"