Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh will perform in Latin Grammy award 2026 happy fans gives reaction

दिलजीत दोसांझ: लैटिन ग्रैमी अवार्ड्स में परफॉर्म करेंगे पंजाबी सिंगर, उत्साहित फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 06 Nov 2026 02:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 06 Nov 2026 02:26 PM IST
सार

  • दिलजीत दोसांझ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
  • उन्हें उन कलाकारों में शामिल किया गया है, जो इस साल लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स में परफॉर्म करने वाले हैं।
  • लैटिन ग्रैमी अवार्ड्स की तरफ से इस बात की पुष्टि किए जाने के बाद सिंगर के फैंस उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh will perform in Latin Grammy award 2026 happy fans gives reaction
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि पंजाबी सिंगर को 2026 लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स में परफॉर्म करने वाले कलाकारों में शामिल किया गया है। यह सिंगर के अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वह लैटिन संगीत जगत के जाने-माने नामों के साथ मंच साझा करेंगे। लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड का 27 वां संस्करण 12 नवंबर को लास वेगास में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

दिलजीत की टीम ने क्या प्रतिक्रिया दी?
लैटिन रिकॉर्डिंग अकादमी ने परफॉर्म करने वाले कलाकारों की सूची 5 नवंबर को जारी की। दिलजीत का इसमें शामिल होना भारतीय संगीत और पंजाबी संगीत के लिए एक अहम पल है। इसने विदेश में भी पहचान बनाई है। इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिलजीत की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा 'ग्रैमी में पंजाबी आ गए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

Diljit Dosanjh will perform in Latin Grammy award 2026 happy fans gives reaction
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
यूजर्स ने दिलजीत को बताया बड़ा कलाकार
इस घोषणा से दिलजीत के फैंस में भी काफी उत्साह है। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। एक फैन ने लिखा, 'सभी पंजाबियों के लिए यह सच में गर्व का पल है।' दूसरे यूजर ने लिखा 'वह यकीनन हमारे देश के अब तक के सबसे बड़े म्यूजिक स्टार हैं।' कई यूजर्स ने दिलजीत को सबसे महान कलाकार बताया।
विज्ञापन

लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड के बारे में जानकारी
  • 27वें लैटिन ग्रैमी अवार्ड्स 12 नवंबर को लास वेगास में आयोजित किए जाएंगे। 
  • अभिनेत्री रोजेलिन सांचेज एक बार फिर होस्ट के रूप में नजर आएंगी। वह 10वीं बार समारोह को होस्ट करेंगी। 
  • इन अवार्ड्स का प्रसारण यूनिविजन, UNIMS, ViX और गैलाविजन पर किया जाएगा।
  • इस साल के समारोह में मैक्सिकन गायक और गीतकार जोस अल्फ्रेडो जिमेनेज को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Diljit Dosanjh will perform in Latin Grammy award 2026 happy fans gives reaction
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ का वर्कफ्रंट
  • दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर' के तहत देश भर में परफॉर्म कर रहे हैं।
  • इस टूर की शुरुआत 30 अक्तूबर को दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के साथ हुई थी।
  • उनका अगला परफॉरमेंस 15 नवंबर को इंदौर में होने वाला है।
  • हाल ही में दिलजीत ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में हनुमान चालीसा को अपनी आवाज दी है।

View this post on Instagram

A post shared by The Latin Recording Academy (@latingrammys)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed