फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: ब्रह्मास्त्र के आगे नहीं टिक पाई चुप-धोखा,जानें रविवार को कैसा रहा फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

Mon, 26 Sep 2022 08:23 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 26 Sep 2022 08:23 AM IST
सार

रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र से लेकर सनी देओल की चुप तक बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र जहां ताबड़तोड़ कमाई करते हुए की रिकॉर्ड तोड़ रही है।

विज्ञापन
Sunday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 17 Chup Dhokha Vendhu Thanindhathu Kaadu
Box Office Report - फोटो : Social media

रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र से लेकर सनी देओल की चुप तक बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र जहां ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, सनी देओल की फिल्म चुप भी ब्रह्मास्त्र को टक्कर देने की कोशिश कर रही है। इसी बीच अब रविवार को हुई इन फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं बीते दिन किस फिल्म ने की कितनी कमाई- 

Sunday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 17 Chup Dhokha Vendhu Thanindhathu Kaadu
ब्रह्मास्त्र का नया गाना रसिया रिलीज - फोटो : यूट्यूब

ब्रह्मास्त्र

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। बंपर ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले वीकएंड ताबड़तोड़ कमाई की थी। अपनी लागत के करीब पहुंच यह फिल्म अब भी जमकर कमाई कर रही है। हालांकि, अब इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी कमी हो गई है। वहीं, बात करें 17वें दिन हुई कमाई की तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे रविवार इस फिल्म ने 6.30 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Brahmastra Box Office Collection Day 17: तीसरे वीकएंड पर ब्रह्मास्त्र की धीमी रफ्तार, 17वें दिन हुई इतनी कमाई

Sunday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 17 Chup Dhokha Vendhu Thanindhathu Kaadu
चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट  - फोटो : सोशल मीडिया

चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट 

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और साउथ अभिनेता दुलकर सलमान की फिल्म चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट को रिलीज के पहले ही दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला। हालांकि, रिलीज के अगले दिन से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिलने लगी। वही, बात करें तीसरे दिन हुई कमाई की तो फिल्म के कलेक्शन में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। आकंड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के रविवार को 2 करोड़ रुपये के आसपास कारोबार किया है। इस हिसाब से अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 7.13 करोड़ रुपये हो चुका है।

Chup Weekend Box Office: 'अटैक' से भी कम रहा 'चुप' के पहले वीकएंड का कलेक्शन, तीन दिन में हुई महज इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 17 Chup Dhokha Vendhu Thanindhathu Kaadu
धोखा राउंड द कॉर्नर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धोखाः राउंड द कॉर्नर 

आर माधवन की फिल्म धोखाः राउंड द कॉर्नर पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। रिलीज के पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करने वाली ये फिल्म अब लाखों में सिमट के रह गई है। हाल ही में सामने आए फिल्म के तीसरे दिन हुई कमाई के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के पहले रविवार को फिल्म की कमाई फिर लाखों में ही सिमट गई है। धोखाः राउंड द कॉर्नर ने तीसरे दिन महज 55 लाख का कारोबार किया है। 

Dhokha Box Office Collection Day 3: दर्शकों को नहीं लुभा पाई आर माधवन की फिल्म, तीसरे दिन हुई महज कितनी कमाई

विज्ञापन
Sunday Box Office Report Brahmastra Part 1 Shiva Collection Day 17 Chup Dhokha Vendhu Thanindhathu Kaadu
वेंधु थानिंधथु काडू - फोटो : सोशल मीडिया

वेंधु थानिंधथु काडू

बॉक्स ऑफिस पर अब साउथ फिल्मों का जादू कम होता जा रहा है। बीते कुछ समय से रिलीज हो रही साउथ की फिल्में अब दर्शकों पर कोई खास असर नहीं छोड़ पा रही है। बीते दिनों रिलीज हुई तमिल फिल्म 'वेंधु थानिंधथु काडू' ने पहले दिन भले ही धमाकेदार शुरुआत की हो, लेकिन अब फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच 11वें दिन हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने दूसरे रविवार 1.40 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कलेक्शन 33.36 करोड़ हो गया है। 

Brahmastra Weekend 3: 17 दिन में ‘ब्रह्मास्त्र’ बनी साल की हिंदी फिल्म नंबर वन, ‘कश्मीर फाइल्स’ को पीछे छोड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed