दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म "चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट" बॉक्स ऑफिस पर ठिक-ठाक कमाई कर रही है। एक तरफ जहां रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' अपने तीसरे वीकएंड पर भी धूम मचा रही है। वहीं दूसरी तरफ "चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट" तीन दिन में 10 करोड़ रुपये तक कमाने में नाकामयाब रही। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो आर बाल्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है। आलम यह कि दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म की कमाई इस साल रिलीज हुईं 21 फिल्मों से कम है। कैसे? आइए समझते हैं....
तीन दिन में कमाए इतने करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म को 28 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। शुक्रवार को रिलीज हुई 'चुप' ने तीन दिन में तकरीबन 7 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यानी फिल्म ने पहले वीकएंड पर अपनी लागत का महज 25.46 फीसदी ही कमाया है।
डे |
कलेक्शन |
शुक्रवार |
3.06 करोड़ रुपये |
शनिवार |
2.07 करोड़ रुपये |
रविवार |
2.00 करोड़ रुपये |
कुल |
7.13 करोड़ रुपये |
इन फिल्मों से रही पीछे
साल 2022 में रिलीज हुई अन्य फिल्मों के पहले वीकएंड की कमाई को देखा जाए तो दुलकर सलमान की फिल्म 'चुप' का कलेक्शन जॉन अब्राहम की 'अटैक' से भी कम रहा। फिल्म ने जहां तीन दिन में 7.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, 'अटैक' ने पहले वीकएंड पर 10.91 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, फिल्म अटैक का बजट 80 करोड़ रुपये था।
इन फिल्मों से रही पीछे
फिल्म |
फर्स्ट वीकएंड कलेक्शन |
बधाई दो |
7.82 करोड़ रुपये |
गंगूबाई काठियावाड़ी |
39.12 करोड़ रुपये |
राधे श्याम |
13.94 करोड़ रुपये |
द कश्मीर फाइल्स |
27.15 करोड़ रुपये |
बच्चन पांडे |
36.17 करोड़ रुपये |
आरआरआर |
75.57 करोड़ रुपये |
अटैक |
10.91 करोड़ रुपये |
केजीएफ 2 |
193.99 करोड़ रुपये |
जर्सी |
12.21 करोड़ रुपये |
रनवे 34 |
16 करोड़ रुपये |
हीरोपंती 2 |
13 करोड़ रुपये |
जयेशभाई जोरदार |
12 करोड़ रुपये |
भूल भुलैया 2 |
55.96 करोड़ रुपये |
सम्राट पृथ्वीराज |
39.40 करोड़ रुपये |
जुगजुग जीयो |
36.93 करोड़ रुपये |
रॉकेट्री |
7.50 करोड़ रुपये |
शमशेरा |
31.75 करोड़ रुपये |
एक विलेन रिटर्न्स |
23.54 करोड़ रुपये |
रक्षा बंधन |
28.16 करोड़ रुपये |
लाल सिंह चड्ढा |
37.86 करोड़ रुपये |
ब्रह्मास्त्र |
120 करोड़ रुपये |