फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Box Office Collection Day 17: तीसरे वीकएंड पर ब्रह्मास्त्र की धीमी रफ्तार, 17वें दिन हुई इतनी कमाई

Sun, 25 Sep 2022 09:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 25 Sep 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Day 17 Box Office Collection Ayan Mukerji film earnings continued on third weekend
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने बंपर ओपनिंग के साथ पहले वीकएंड पर धांसू कमाई की थी। महज तीन दिनों में इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली थी और दूसरा हफ्ता खत्म होने के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। लेकिन अब फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार धीरे हो गई है। ब्रह्मास्त्र के तीसरे रविवार की कमाई सामने आ गई है, जो बुरी नहीं है।

Brahmastra Part One Shiva Day 17 Box Office Collection Ayan Mukerji film earnings continued on third weekend
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे हफ्ते से रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई लगातार घटती जा रही थी। लेकिन, 23 सितंबर (शुक्रवार) यानी राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को इस फिल्म ने शानदार कमाई की। शुक्रवार (15वें दिन) को इस फिल्म ने 10.79 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार यानी 16 वें दिन इस फिल्म ने 6.03 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। वहीं, 17 वें दिन इस फिल्म की कमाई में कुछ खास उछाल नहीं आया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे रविवार इस फिल्म ने 6.30 करोड़ का कलेक्शन किया है।

ये भी पढ़ें:- Akshara Singh: MMS लीक होने के बाद पवन सिंह के साथ अक्षरा का वीडियो वायरल, हिट हो रही जोड़ी
 

Brahmastra Part One Shiva Day 17 Box Office Collection Ayan Mukerji film earnings continued on third weekend
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बजट से आधी हुई कमाई
17 दिनों के कलेक्शन के साथ 'ब्रह्मास्त्र' की कुल कमाई 253.76 रुपये तक पहुंच गई है, जो इस फिल्म के बजट के आधे से ज्यादा है। अयान मुखर्जी ने इस फिल्म को 410 करोड़ रुपये की लागत के साथ तैयार किया है। इस बजट में फिल्म के प्रमोशन का खर्चा तक शामिल है। लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' ने महज 17 दिनों में लागत का आधा हिस्सा पार कर लिया है, जो मेकर्स के लिए खुशी की बात है।

ये भी पढ़ें:- Tudum 2022: आने वाले दिन होंगे बेहद खास, ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज

दिन कमाई
पहला हफ्ता  173.22 करोड़
दूसरा हफ्ता 57.43 करोड़
15वां दिन 10.79 करोड़ 
16वां दिन 6.03 करोड़
17वां दिन 6.30 (लगभग)
कुल कमाई 253.76 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Day 17 Box Office Collection Ayan Mukerji film earnings continued on third weekend
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

आगे चुनौतीपूर्ण है रास्ता
हालांकि, 'ब्रह्मास्त्र' के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं और इसकी वजह लगातार गिर रही फिल्म की कमाई है। इस फिल्म की कमाई बेशक जारी है लेकिन गिर भी रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते ही ठीक से कमाई की थी और दूसरे वीकएंड को छोड़ दिया जाए तो 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई धीरे-धीरे चल रही है। अभी भी इस फिल्म को अपनी लागत का आधा हिस्सा निकालना है, जो फिल्म को लिए थोड़ा मुश्किल होता दिख रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed