रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने आज यानी 11 फरवरी को विशगन वंगामुड़ी से शादी कर ली । शादी पहले राधा-कृष्ण मंदिर में हुई । इसके बाद पूरा परिवार कुछ रस्मों के लिए चेन्नई के लीला पैलेस होटल गया ।
सौंदर्या की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं शादी के बाद रजनीकांत और सौंदर्या का नाम टि्वटर पर ट्रेंड भी कर रहा है । कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।
इन वीडियो में सौंदर्या और विशगन शादी की रस्में अदा करते दिख रहे हैं । पिछले तीन दिनों से शादी की रस्में चल रही थीं । सौंदर्या और विशगन का प्रीवेडिंग रिसेप्शन भी हुआ था ।
इस फंक्शन की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं । फोटो में सौंदर्या और विशगन एक-साथ बहुत खुश लग रहे थे । इसके अलावा सौंदर्या की एक और तस्वरी सामने आई जिसमें वो किसी शख्स का हाथ पकड़े हुए हैं ।
ब्लू कोट और चश्मा लगाए इस शख्स के साथ सौंदर्या ने फोटो भी शेयर की है और तस्वीर खूब वायरल हो रही है । पूरे फंक्शन में ये शख्स सौंदर्या के परिवार के साथ रहा । तस्वीरें सामने आईं तो सबकी निगाहें इस तस्वीर पर थम गईं ।