फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेस 3' में दिखेगा सलमान की ऑनस्क्रीन पत्नी का 'आइटम' अंदाज, डांस से धड़काएंगी दिल

Mon, 09 Apr 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha to do a item number in salman khan race 3
Race 3 poster

20 साल पुराने काला हिरण केस में सलमान को कोर्ट ने सजा सुनाई थी। दो दिन जेल में रहने के बाद सलमान रिहा होकर मुंबई पहुंचे जहां उनके फैंस ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। सलमान अब फिर से 'रेस 3' में जुट गए हैं। 

sonakshi sinha to do a item number in salman khan race 3
dabangg

इस फिल्म की शूटिंग का काफी हिस्सा खत्म कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक अब फिल्म में एक स्पेशल नंबर भी होने वाला है। जी हां, इस फिल्म में एक आइटम डांस भी होगा। यह आइटम डांस कोई और नहीं बल्कि 'दबंग' में सलमान की हीरोइन रहीं सोनाक्षी सिन्हा करेंगी।

sonakshi sinha to do a item number in salman khan race 3
salman khan race 3

जी हां, फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक आइटम डांस करती हुई दिखेंगी। रिपोर्ट्स की माने तो गाने की शूटिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इस गाने को काफी बड़े लेवल पर बनाया जाएगा। गाने में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस और सोनाक्षी सिन्हा तीनों नजर आएंगे। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद सलमान खान की फिल्म में मौका मिलना सोनाक्षी के करियर के लिए भी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonakshi sinha to do a item number in salman khan race 3
salman khan race 3

इस गाने को फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा ही कोरियोग्राफ करेंगे। फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, साकिब सलीम और डेजी शाह नजर आएंगे। फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि सलमान खान फिल्म 'रेस-3' के को-प्रोड्यूसर भी हैं। 

विज्ञापन
sonakshi sinha to do a item number in salman khan race 3
डेमो पिक

हाल ही में सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में कैमियो किया था हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहींं दिखा सकी। अब जब सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म 'दबंग-3' की घोषणा हो चुकी है तो माना जा रहा है कि फिल्म की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को 'रेस-3' में मौका दिया ताकि लोगों के बीच उनकी इमेज मजबूत हो सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed