{"_id":"5acaf0694f1c1bc66b8b47a6","slug":"baaghi-2-fame-tiger-shroff-trained-ahmed-khan-son-azaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और सेलिब्रिटी किड की होगी एंट्री, साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले टाइगर दे रहे ट्रेनिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक और सेलिब्रिटी किड की होगी एंट्री, साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले टाइगर दे रहे ट्रेनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक स्टार किड्स की एंट्री की हो रही हैं वहीं कई स्टार किड्स हैं जो आने वाले समय में जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। जाह्नवी कपूर, इशान खट्टर, सारा अली खान, अनन्या पांडे के बाद इस लिस्ट में अब एक और सेलिब्रटी का बेटा शामिल हो गया है।
2 of 5
Ahmed Khan
दरअसल, कोरियोग्राफर और निर्देशक अहमद खान के बेटे अजान भी फिल्मों में आने का मन बना चुके हैं। यह बात खुद अहमद खान ने 'बागी 2' के दौरान हुई बातचीत के दौरान बताई है। बता दें कि अहमद खान ने ही 'बागी 2' का निर्देशन किया है।
3 of 5
Ahmed Khan
अहमद ने बताया कि 'मेरा बेटा अजान अभी केवल 16 साल का है और वह काफी गुड लुकिंग ब्वॉय है। डिसेंट डांसर भी है लेकिन मैं उसे सामान्य तरीके से ही ट्रीट करता हूं। मैंने उससे कहा है कि तुम्हारे लिए 50 प्रतिशत बैटल मैंने जीत रखी है। पूरी दुनिया से लोग आते हैं मुंबई स्ट्रगल करने। मैंने भी किया लेकिन तुम लकी हो कि तुम्हें 50 प्रतिशत वह जंग नहीं जीतनी। तुम्हें अपने 50 प्रतिशत पर फोकस करना होगा और मेहनत करनी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tiger Shroff
अहमद ने आगे बताया कि उनके बेटे ने उनसे लगभग पांच साल का वक्त मांगा है ताकि वह खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकें। इस वक्त उन्हें 'बागी 2' के एक्टर टाइगर श्रॉफ ही जिमिंग और डांसिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं और उसे इन पांच सालों में खूब हार्डवर्क करना हैं। जैसे टाइगर ने अपनी पहचान अपनी मेहनत से अपने बलबूते बनाई है। वैसे ही इन्हें भी करना है इसलिए मैं उसे मेहनत करने के लिए इंस्पायर करता हूं।
विज्ञापन
5 of 5
Baaghi 2
अहमद खान इससे काफी खुश हैं कि टाइगर श्रॉफ जैसे इंसान के साथ उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल रहा है हालांकि अहमद खान ने अभी यह नहीं बताया कि वह अपने बेटे को कैसे लॉन्च करेंगे। 'बागी 2' की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और यह 'पद्मावत' व 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद तीसरी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।