सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' के लिए कमर कस रहे हैं। फिल्म के दो टीजर पहले ही जारी हो चुके हैं और अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का प्रचार भी शुरू हो चुका है। फिल्म इस महीने के अंत में रिलीज होने वाली है, ऐसे में इसके ट्रेलर रिलीज को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। वहीं, अब इस पर नई जानकारी सामने आई है।
2 of 5
सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब आएगा फिल्म का ट्रेलर
सलमान खान की सिकंदर का ट्रेलर आठ दिनों के भीतर रिलीज होने वाला है। निर्माताओं ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बनाए रखने के लिए कई प्रोमो और दो टीजर जारी किए हैं। यहां तक कि फिल्म के दो गाने भी रिलीज हो चुकी हैं। अब खबर है कि फिल्म का ट्रेलर सिनेमाघरों में इसकी रिलीज से ठीक एक हफ्ता पहले जारी किया जाएगा।
3 of 5
सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
फिल्म का तीसरा गाना
सिकंदर के निर्माता फिल्म से पोस्ट-क्रेडिट गाना भी जारी कर रहे हैं, जिसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। यह ट्रैक फिल्म का तीसरा रिलीज होगा, जो अगले तीन दिनों के भीतर रिलीज होगा। ऐसे में दर्शकों को फिल्म से जुड़े दो ट्रीट मिलने वाले हैं, पहला फिल्म का डांस नंबर सॉन्ग और दूसरा इसका ट्रेलर।
Sikandar BTS Video: ‘सिकंदर’ के रिलीज से पहले ‘बम बम भोले’ का बीटीएस आया सामने, सेट पर मस्ती करते दिखें कलाकार
4 of 5
सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
फिल्म की शूटिंग पूरी
सलमान खान और एआर मुरुगादॉस ने 'सिकंदर' के लिए पहली बार साथ काम किया है। सलमान ने अपने 'किक' के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के साथ फिर हाथ मिलाया है। हाल ही में सलमान खान ने फिल्म का आखिरी सीन शूट किया था, जो इसका डांस नंबर ही था। फिल्म का संपादन पूरा हो चुका है और वीएफएक्स और बैकग्राउंड पर काम चल रहा है।
5 of 5
सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
कब रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान ने फिल्म के लिए डबिंग भी शुरू कर दी थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है।