फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan Sikandar movie song bam bam bhole BTS Video out actors doing fun on set

Sikandar BTS Video: ‘सिकंदर’ के रिलीज से पहले ‘बम बम भोले’ का बीटीएस आया सामने, सेट पर मस्ती करते दिखे कलाकार

Sun, 16 Mar 2025 10:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 16 Mar 2025 10:36 PM IST
सार

Sikandar BTS Video: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले निर्माताओं ने रविवार को ‘बम बम भोले’ गाने का बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसमें शूट के मस्ती भरे माहौल की झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Salman khan Sikandar movie song bam bam bhole BTS Video out actors doing fun on set
सिकंदर बीटीएस - फोटो : इंस्टाग्राम @wardakhannadiadwala

विस्तार

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस उनकी फिल्म का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का गाना ‘बम बम भोले’ रिलीज किया गया। इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया और इसकी प्रशंसा की। अब निर्माताओं ने ‘बम बम भोले’ का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। आइए देखते हैं इस वीडियो में क्या कुछ है?

विज्ञापन


सेट की मस्ती से भरा है वीडियो
रविवार को निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिकंदर का ‘बीटीएस’ वीडियो शेयर किया, जिसमें सेट पर मस्ती भरे माहौल की झलक दिखाई गई। वीडियो में शरमन जोशी अपने चेहरे पर गुलाल लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि सलमान अपने डांस सीक्वेंस करते हुए दिख रहे हैं। क्लिप में आगे सलमान को कास्ट और क्रू के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है। सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली रश्मिका मंदाना उनके साथ डांस स्टेप्स का अभ्यास करती हुई नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Warda Khan S Nadiadwala 🧚 (@wardakhannadiadwala)



यह खबर भी पढ़ें: Mammootty: क्या सच में कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं ममूटी, अभिनेता की टीम ने बयान जारी कर बताया सच


रश्मिका ने सलमान की तारीफ की
सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, रश्मिका को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मुझे सलमान सर से बहुत कुछ सीखने की उम्मीद है। सेट पर उनकी एनर्जी कमाल की होती है।" 


यह खबर भी पढ़ें: The Diplomat Day 3: वीकएंड पर जॉन की फिल्म का नहीं दिखा कमाल, जानिए तीसरे दिन किया कितना कलेक्शन

 
सिकंदर की शूटिंग हुई पूरी
इस बीच टीम ने आधिकारिक तौर पर ‘सिकंदर’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म का अंतिम शेड्यूल मुंबई में पूरा हुआ, जिसमें सलमान, रश्मिका, निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस और निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी मौजूद थे। ‘सिकंदर’ के बाद सलमान ‘किक 2’ में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed