बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से तो लोगों को दीवाना बनाया ही है साथ ही अपनी खूबसूरत अदाओं से भी वो लोगों के दिलों पर राज करती हैं। श्रद्धा का फैशन सेंस भी फैंस को काफी पसंद आता है। अक्सर श्रद्धा अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं। हाल ही में श्रद्धा की लाल वेलवेट बिकिनी में एक तस्वीर सामने आई है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।
Shraddha Kapoor: लाल बिकिनी में समुंदर किनारे मस्ती करती नजर आईं श्रद्धा कपूर, तस्वीर देख फैंस हो रहे दीवाने
श्रद्धा की जो तस्वीर सामने आई है उसमें वो समुंदर के किनारे लाल बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हूप इयरिंग पहनी है और काले चश्में में वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। मालदीव के बीच पर श्रद्धा अपने परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
श्रद्धा इस बिकिनी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन इस बिकिनी की कीमत जानकर आपके होश उड़ सकते हैं। बता दें कि श्रद्धा की ये रेड वेलवेट बिकिनी 25 हजार रुपये की है। श्रद्धा का ये बोल्ड अंदाज फैंस को काफी अच्छी लग रहा है।
श्रद्धा अपने कजिन प्रियांक शर्मा की शादी के चलते चर्चा में छाईं हुई थीं। उनके डांस वीडियो और कपड़ों की हर तरफ चर्चा हो रही थी। इतना ही नहीं ऐसी खबरें भी आ रही है कि अब बहुत जल्द श्रद्धा भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैँ। हालांकि श्रद्धा की तरफ से इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा बहुत जल्द रणबीर कपूर के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये पहली बार होगा जब श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी पर्दे पर जमेगी।