फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Reacts On Parvati Song Being Performed Before Pm Modi

हनुमान अंश: जब पीएम मोदी के सामने बजा 'पार्वती' गाना, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कैसा रहा अनुभव?

Sun, 27 Sep 2026 11:22 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 27 Sep 2026 11:22 AM IST
सार

Hanuman Ansh Song Parvati: दिल्ली में हुए भजन क्लबिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। वहां 'हनुमान अंश' फिल्म का 'पार्वती' गाना बजाया गया। अब इस पर फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Reacts On Parvati Song Being Performed Before Pm Modi
विशाल चतुर्वेदी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुक्रवार को दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के मौके पर एक 'भजन क्लबिंग' इवेंट आयोजित किया गया। इस शाम भक्ति और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां फिल्म 'हनुमान अंश' के लिए मशहूर गायक साधु तिवारी ने फिल्म का लोकप्रिय भक्ति गीत 'पार्वती' प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन


भजन के दौरान प्रधानमंत्री को जेन जी दर्शकों के साथ गाने का आनंद लेते हुए देखा गया। पीएम को लोगों के साथ घुलते-मिलते, तालियां बजाते और प्रस्तुतियों के दौरान खंजरी बजाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब इस पर फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि यह अनुभव कैसा रहा। 
विज्ञापन

Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Reacts On Parvati Song Being Performed Before Pm Modi
विशाल चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले विशाल चतुर्वेदी?
एएनआई से बात करते हुए विशाल चतुर्वेदी ने कहा, 'भजन क्लबिंग में हमारे लिए यह एक सरप्राइज था, क्योंकि हमें पता चला कि पीएम मोदी आ रहे हैं। हम इवेंट में अपना 'पार्वती' गाना, हनुमान चालीसा और 'हृदय में जिनके सियाराम' पेश करने गए थे। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी गानों का आनंद लेते हुए नजर आए। यह एक बहुत ही खूबसूरत अनुभव था।'

विशाल चतुर्वेदी ने बताया भावुक कर देने वाला पल
'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने आगे कहा, 'आप देश के प्रधानमंत्री के सामने बैठे हैं और 'हनुमान अंश', जो अभी हर घर तक पहुंची है। उसका गाना 'पार्वती' इस समय दुनिया में नंबर दो पर चल रहा है और फिल्म का ऐसा असर है कि हर कोई ‘सियाराम’ का जाप कर रहा है। यह सब देखकर दिल को बहुत अच्छा लगता है। यह बेहद भावुक कर देने वाला पल है।'
विज्ञापन

Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Reacts On Parvati Song Being Performed Before Pm Modi
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
किस पर बनी है 'हनुमान अंश'?
'हनुमान अंश' को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है, जिन्हें लोग महाराज जी के नाम से भी जानते हैं। फिल्म की प्रेस रिलीज के अनुसार, उनके भक्त उन्हें भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं। वह प्रेम, भक्ति और सेवा की अपनी शिक्षाओं के लिए जाने जाते थे।

कितना हुआ 'हनुमान अंश' का कलेक्शन?
  • शनिवार को फिल्म की रिलीज के 51 दिन पूरे हो गए।
  • 51वें दिन 'हनुमान अंश' ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 298.03 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • उम्मीद है कि आज यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed