फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो: आलिया-विक्की के साथ आउटिंग पर निकले रणबीर कपूर, पैपराजी पर खोया आपा; कहा- बहुत बोल रहा है तू

Sun, 27 Sep 2026 06:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Sep 2026 06:58 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में रणबीर कपूर आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली के साथ बाहर निकले। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वह पैपराजी पर नाराज हो गए।
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor out with Alia Bhatt Vicky Kaushal and Sanjay Leela lose his cool at paparazzi
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह 'रामायण' के इवेंट के बाद अपनी पत्नी आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली के साथ बाहर निकले। सभी लोग एक जगह पर रुके और पैपराजी के लिए पोज दिए। मगर फोटो सेशन के आखिर में माहौल तब बदल गया, जब एक फोटोग्राफर रणबीर कपूर पर चिल्लाने लगा।
Ranbir Kapoor out with Alia Bhatt Vicky Kaushal and Sanjay Leela lose his cool at paparazzi
लव एंड वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल क्लिप में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल एक क्लिप में रणबीर, आलिया, विक्की और संजय को रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक समय पर, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली फ्रेम से बाहर जाते दिखे। शायद इसलिए ताकि रणबीर, आलिया और विक्की एक साथ पोज दे सकें।
Ranbir Kapoor out with Alia Bhatt Vicky Kaushal and Sanjay Leela lose his cool at paparazzi
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbirkapooronline
रणबीर ने खोया आपा
हालांकि, रणबीर ने फिल्ममेकर से वापस आने और तस्वीरों के लिए उनके साथ जुड़ने को कहा। आखिरकार ग्रुप ने फोटो सेशन खत्म किया और वहां से जाने लगे। जैसे ही रणबीर आगे बढ़े। इतने में एक फोटोग्राफर बार-बार चिल्लाने लगा। उनसे आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए कहा। अभिनेता ने मुड़कर जवाब दिया, 'बहुत बोल रहा है तू हां।' इसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

द वन: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन से खुश करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया से कर दी ये मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor out with Alia Bhatt Vicky Kaushal and Sanjay Leela lose his cool at paparazzi
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : एक्स
पैपराजी पर भड़के थे सलमान खान
इससे पहले शो 'बिग बॉस 20' में सलमान खान पैपराजी पर भड़के थे। उन्होंने कहा था 'कुछ फोटोग्राफर अभिनेत्रियों की पीठ, पैरों या पीछे से आपत्तिजनक एंगल से तस्वीरें लेते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं।' उन्होंने अभिनेत्रियों से अपील की थी कि अगर कोई सीमा पार करे तो घूमकर थप्पड़/चांटा मारना चाहिए।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor out with Alia Bhatt Vicky Kaushal and Sanjay Leela lose his cool at paparazzi
लव एंड वॉर - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या हो सकती है 'लव एंड वॉर' की कहानी?
आपको बता दें कि रणबीर कपूर जल्द ही आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इस फिल्म की कहानी को गुप्त रखा है। मगर रिपोर्ट्स में 'लव एंड वॉर' को एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा बताया गया है। उन्होंने पहले संकेत दिया था कि रणबीर और विक्की इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे, जिनकी जिंदगी आलिया के किरदार से जुड़ जाती है। युद्ध की पृष्ठभूमि में एक लव ट्राएंगल सामने आता है। इस फिल्म में सुप्रिया पाठक भी अहम भूमिका में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed