{"_id":"6ab9100f490550db79051d1c","slug":"karan-johar-happy-with-the-vvaan-box-office-collection-ask-party-to-sidharth-malhotra-and-tamannaah-bhatia-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"द वन: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन से खुश करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया से कर दी ये मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
द वन: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन से खुश करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया से कर दी ये मांग
Sun, 27 Sep 2026 06:16 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:16 PM IST
सार
The Vvaan: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इससे फिल्ममेकर करण जौहर खुश हैं। आइए जानते हैं उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा है?
विज्ञापन
द वन, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। वीकएंड पर भी यह अच्छी कमाई कर रही है। इससे फिल्ममेकर करण जौहर काफी खुश हैं। उन्होंने फिल्म के वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से खुश होकर इसकी तारीफ की है।
विज्ञापन
फिल्म को लेकर क्या बोले करण जौहर?
करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'द वन ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की है! बधाई और ढेर सारा प्यार। दोस्तों, पार्टी कहां है?'

बड़ी रिलीज फिल्मों में शामिल
शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द वन' ने अपने पहले वीकेंड में अच्छी रफ्तार पकड़ी और शनिवार को डबल डिजिट का आंकड़ा छू लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म उन बड़ी रिलीज की लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्होंने सिंगल स्क्रीन पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

करण जौहर
- फोटो : एक्स
'द वन' का कलेक्शन
पहले दिन 8.12 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ, फिल्म ने शनिवार को 11.41 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 9.17 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 28.42 करोड़ रुपये हो गई। उम्मीद है कि रविवार को अच्छा कलेक्शन जारी रखते हुए यह फिल्म आज 33 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी।

द वन ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'हाउसफुल' बोर्ड लगाने पर किया मजबूर
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में लिखा, 'द वन ने एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। शनिवार को डबल डिजिट का आंकड़ा छुआ है। मास मार्केट व छोटे शहरों में जबरदस्त बिजनेस किया है। शनिवार को ग्रोथ: 40.52 प्रतिशत रही। यह कई मायनों में खास है। कई मास एंटरटेनर फिल्में, जैसे धुरंधर 2, बॉर्डर 2, भूत बंगला 2, धमाल 4, आवारापन 2 और मिर्जापुर द मूवी ने 2026 में टियर 2 और टियर 3 सेंटर्स में नॉन-नेशनल चेन और सिंगल स्क्रीन पर बहुत अच्छा काम किया है। 'द वन' इस लिस्ट में लेटेस्ट एंट्री है, जिसने 'हाउसफुल' बोर्ड लगाने पर मजबूर किया है।'

बॉक्स ऑफिस: क्या 'द वन' और नानी की फिल्म को मिला वीकएंड का फायदा? 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी 'हनुमान अंश'
'द वन' के बारे में जानकारी
- इस फिल्म में लोक कथाओं, फैंटेसी, एडवेंचर, मिस्ट्री और ह्यूमर का मेल है।
- फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर, मनीष पाल जैसे कलाकार हैं।
- 'द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में टीवीएफ के अरुणाभ कुमार, निर्देशक दीपक मिश्रा और एकता कपूर एक साथ आए हैं।
- इसे टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक प्रभाग, बालाजी मोशन पिक्चर्स की तरफ से पेश किया गया है।
- शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने फिल्म का निर्माण किया है, जबकि मनु आनंद इसके फोटोग्राफी निदेशक और दृश्य निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
- 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।