{"_id":"6ab8f5f6fc69c6c8aa05c864","slug":"kriti-sanon-delivers-powerful-message-on-women-s-safety-this-daughter-s-day-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कृति सेनन: बेटी दिवस पर अभिनेत्री ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, जबरदस्त संदेश के साथ की ये अपील","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कृति सेनन: बेटी दिवस पर अभिनेत्री ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, जबरदस्त संदेश के साथ की ये अपील
Sun, 27 Sep 2026 04:25 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:25 PM IST
सार
Kriti Sanon On Daughter's: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने बेटी दिवस के खास मौके पर एक पोस्ट किया है और साथ ही महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है।
विज्ञापन
कृति सेनन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को बेटी दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज इस खास दिन पर बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं पर बात की है। साथ ही एक्ट्रेस ने समाज से उन रोजमर्रा की सावधानियों पर सोचने को कहा है, जो महिलाओं को सिर्फ सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षित महसूस करने के लिए बरतनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति ने पोस्ट में क्या लिखा?
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस 'बेटी दिवस' पर जरा सोचिए कि आपकी बेटी आपको फोन करके कहे कि मुझे लग रहा है कुछ आदमी मेरा पीछा कर रहे हैं। सोचिए कि वह रात में अकेले घर जा रही है और बार-बार पीछे मुड़कर देख रही है। सोचिए कि घर पहुंचने से पहले ही उसका फोन बंद हो जाता है। अब एक पल रुक कर इस बारे में सोचिए।'
कृति ने आगे बताया कि सुरक्षा के लिए महिलाएं रोजमर्रा की जिंदगी में कितनी चीजें करने को मजबूर हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, 'लाइव लोकेशन शेयर करने से लेकर, पेपर स्प्रे रखने तक, पैदल जाने के बजाय कैब बुक या सुरक्षित महसूस करने के लिए किसी को फोन करने तक। हमने उसकी जिंदगी को ऐसा बना दिया है कि ये सब उसकी रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन गया है।'

अभिनेत्री ने की ये अपील
एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, 'जिस दिन कोई बेटी रात में अकेले घर जा सके, अंधेरा होने के बाद पार्क में बैठ सके, अपनी मर्जी के कपड़े पहन सके, बिना डरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सके या बिना हमले के डर के किसी सार्वजनिक जगह पर रह सके... असल में उसी दिन हमें 'बेटी दिवस' मनाना चाहिए।'
यूजर्स को पसंद आई कृति की पोस्ट
कृति की इस पोस्ट पर कई लोगों ने रिएक्शन दिया है। एक शख्स ने लिखा कि सचमुच बहुत तारीफ के काबिल। एक अन्य ने लिखा, 'हमारे समाज की असली सच्चाई।' तीसरे शख्स ने लिखा कि भारत में ऐसा होना मुश्किल है।

कपड़ों को लेकर ट्रोल हुई थीं कृति
बता दें कि कुछ दिनों पहले रक्षाबंधन के मौके पर कृति का एक ऐड आया था, जिसमें वह अपने कपड़े पहनने को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रिएक्शन भी दिया था।