फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्र भर इस एक्ट्रेस के प्यार को तरसते रहे शम्मी कपूर पर अंत तक हासिल न कर पाए

Sun, 21 Oct 2018 01:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Oct 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
Shammi Kapoor Birth anniversary fall in love with Mumtaz
shammi kapoor and mumtaz

71 साल की मुमताज सिनेमाजगत से दूर हैं। एक वक्त ऐसा था कि बॉक्स ऑफिस पर उन्हीं का राज चलता था। मुमताज की जितनी फिल्में हिट हुई हैं उतने ही गाने भी सुपरहिट हुए। इन गानों में बिंदिया चमकेगी, जय जय शिवशंकर, आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे और ये रेशमी जुल्फे आज भी लोगों की जुंबा पर चढ़े हुए हैं। मुमताज जितनी ऑनस्क्रीन सुंदर लगती थीं उससे कहीं ज्यादा असलियत में खूबसूरत हैं। कहा जाता है कि शम्मी कपूर भी मुमताज पर दिल हार बैठे थे। शम्मी कपूर की बर्थ एनिवर्सरी 21 अक्तूबर को है तो चलिए आपको इस मौके पर शम्मी कपूर से जुड़ा मुमताज का वह बयान बताते हैं जो काफी चर्चा में रहा। इसके साथ ही मुमताज की जिदंगी की कुछ ऐसी बाते बताते हैं जिसे यकीनन आप नहीं जानते होंगे।

Shammi Kapoor Birth anniversary fall in love with Mumtaz
mumtaz

वेटरन एक्ट्रेस मुमताज का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा। मुमताज के माता-पिता ईरान में रहते थे। कहा जाता है मुमताज के जन्म के बाद इन दोनों ने तलाक ले लिया था। तलाक के बाद मुमताज की मां अपनी नानी के यहां रहने लगी थीं। पैसों की किल्लत की वजह से मुमताज और उनकी बहन मलाइका ने फिल्मों में काम करने का फैसला किया था। ऐसा इसलिए ताकि वह परिवार की मदद कर सकें।

Shammi Kapoor Birth anniversary fall in love with Mumtaz
mumtaz

चाइल्ड एक्टर के तौर पर मुमताज ने साल 1952 में आई फिल्म 'संस्कार' में काम किया था। इसके बाद कई फिल्मों में काम किया जिसमें यैस्मिन, लाजवंती, सोने की चिड़िया फिल्में शामिल हैं। इसके बाद मुमताज ने दारा सिंह के साथ लीड एक्टर के तौर पर 'फौलाद' फिल्म में काम किया। 'फौलाद' फिल्म साल 1963 में रिलीज हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने कहा था- 'दारा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद मेरे पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shammi Kapoor Birth anniversary fall in love with Mumtaz
mumtaz

खबरों की मानें तो मुमताज से शम्मी कपूर और जीतेंद्र बेइंतहा प्यार करते थे। यहां तक कि वह शादी भी करना चाहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने इस बात का जिक्र भी किया था। मुमताज ने कहा था - 'मैं अपने आप को खुशनसीब समझती हूं यह लोग मुझसे शादी करना चाहते थे। मुझे आकर्षण जरूर था उसके ज्यादा कुछ नहीं।'

 

विज्ञापन
Shammi Kapoor Birth anniversary fall in love with Mumtaz
mumtaz

हिंदी सिनेमाजगत की मुख्यधारा में आने से पहले मुमताज ने बी-ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया है। मुमताज ने यह फिल्में राजेश खन्ना की साल 1969 में आई फिल्म 'दो रास्ते' में कास्ट होने से पहले तक की थी। खबरों की मानें तो 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म में देव आनंद की बहन बनने का किरदार पहले मुमताज को ऑफर किया गया था। मुमताज उस वक्त बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं और नहीं चाहती थी कि बड़े परदे पर वह देव आनंद की बहन का रोल निभाए। इसके बाद यह रोल जीनत अमान ने निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed