'शरारा गर्ल' नाम से सुर्खियाीं बटोरने वाली शमिता शेट्टी ने हाल ही में अपने करियर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बता दें, शमिता शेट्टी काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शमिता शेट्टी शिल्पा शेट्टी की बहन हैं।
'शरारा गर्ल' का करियर को लेकर बड़ा खुलासा, 'कुछ और फिल्में कर लेतीं तो करियर अलग होता'
39 साल की शमिता शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, लोगों को जब वो लंबे समय से स्क्रीन पर नहीं दिखी तो उन्हें लगा मैंने काम छोड़ दिया है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हउए शमिता कहती हैं, अगर वह कुछ और फिल्में करतीं तो शायद अभी उनका करियर कुछ अलग होता।
शमिता ने कहा,‘ऐसा कई बार होता है जब मैं बैठकर अपने करियर का विशलेषण करने की कोशिश करती हूं। मुझे लगता है कि शायद मुझे और काम करना चाहिए था,लेकिन फिर शायद मैं खुश नहीं होती। मैं इस बात से इत्तेफाक नहीं रख पाती हूं’।
शमिता ने कहा कि उन्हें अपने करियर को लेकर किसी बात का कोई पक्षतावा नहीं है। वह अभी जहां है वह काफी खुश हैं। शमिता बॉलीवुड के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। शमिता ने अपने करियर में जहर, वजह: अ रीजन टू किल, बेवफा, फरेब, कैश जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह कई फिल्मों में गेस्ट के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
शमिता ने इंटरव्यू में कहा, ‘ऐसा कई बार होता है जब मैं बैठकर अपने करियर का विशलेषण करने की कोशिश करती हूं। मुझे लगता है कि शायद मुझे और काम करना चाहिए था, लेकिन फिर मुझे नहीं पता कि मैं काम कर सकती थी लेकिन शायमद मैं खुश नहीं होती। मैं इस बात से इत्तेफाक नहीं रख पाती हूं’।
शमिता ने अपने करियर में जहर, वजह: अ रीजन टू किल, बेवफा, फरेब, कैश जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह कई फिल्मों में गेस्ट के रूप में भी काम कर चुकी हैं।