बीते वर्ष के अंत में रिलीज हुई शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो' भले ही ज्यादा कमाल ना कर पाई हो लेकिन शाहरुख अभी भी अपने फैन्स के दिलों में जगह बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि किंग खान फिल्म डायरेक्शन में हाथ आजमाने को लेकर उत्सुक हैं। ऐसे में यह बात सामने आ रही है कि शाहरुख ने इस सवाल पर अपनी राय रखी है...
2 of 5
shahrukh khan
- फोटो : bollywoodlife
बॉलीवुडलाइफ की खबर के मुताबिक फिल्म डायरेक्शन को लेकर शाहरुख खान खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्देशन करने के लिए अकेलेपन में रहना पड़ता है और वह इसके लिए फिलहाल फिट नहीं बैठते हैं। किंग खान का मानना है कि यही कारण है कि वो अपने फिल्मों के निर्दशकों से बेहद लगाव रखते हैं।
3 of 5
shahrukh khan fan
- फोटो : अमर उजाला
जब किंग खान से फिल्म निर्दशन पर एक और सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ' अभी तो बिल्कुल भी नहीं यार, मेरे लिए निर्दशन में इस वक्त आना बेहद मुश्किल है, हालांकि मैं जानता हूं कि फिल्म की कहानी कैसी होनी चाहिए लेकिन मुझे इसके बारे में ज्यादा पता नहीं होता है, वास्तव में फिल्म निर्देशन करना अभी मेरे लिए चैलेंजिंग है।'
शाहरुख खान ने निर्देशन ना करने के पीछे की वजह में बताया कि फिलहाल उनका छोटा बेटा अबराम बहुत छोटा है। निर्देशन के काम में आने के बाद से उन्हें दो साल के लिए एक कमरे में बंद होना पड़ेगा। क्योंकि कुछ भी लिखने के लिए अकेलापन चाहिए होता है। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने बेटे अबराम को अपनी आंखों के सामने बड़ा होते देखना चाहते हैं। शाहरुख ने अंत में कहा कि निर्देशन के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
बता दें कि बीते वर्ष 2018 को क्रिसमस के मौके पर शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी। फिल्म आनंद एल रॉय ने डायरेक्ट की थी। फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ एक बार फिर नजर आई थीं। इससे पहले ये तिकड़ी फिल्म 'जब तक है जान' मे ंदेखी गई थी। बता दें कि फिल्म 'जीरो' शाहरुख खान की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और उनकी इस फिल्म से उनका स्टारडम खतरे में आ गया।