फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Asif Khan Gets Evicted Mahi And Kanika Clash Salman And Elvish Tease Scout

बिग बॉस 20: बेघर हुए आसिफ तो फूट-फूटकर रोए यंग, माही-कनिका के बीच हुई बहस; सलमान-एल्विश ने खींची किसकी टांग?

Sun, 01 Nov 2026 10:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 01 Nov 2026 10:57 PM IST
सार

  • Asif Khan Evicted: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। 
  • रविवार को वीकएंड का वार में भी जमकर हंगामा देखने को मिला। 
  • इसके साथ आसिफ खान भी घर से बेघर हो गए हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Asif Khan Gets Evicted Mahi And Kanika Clash Salman And Elvish Tease Scout
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्रतियोगियों के बीच इक्वेशन भी बदलते नजर आ रहे हैं। रविवार को भी शो में जमकर बवाल देखने को मिला। 
विज्ञापन


ये कंटेस्टेंट हुआ बेघर
शो 'बिग बॉस 20' से आसिफ खान बेघर हो गए हैं। दरअसल, आसिफ और स्काउट के पास केवल एक ही लाइफलाइन बची थी। इसके बाद ये असमंजस था कि दोनों में से कौन सा कंटेस्टेंट घर से बाहर जाएगा।
विज्ञापन

आज रविवार को ये भी साफ हो गया और आसिफ को घर से जाना पड़ा। घर से बेघर हाेने पर आसिफ और घरवाले भी बेहद भावुक हुए। उनके जाने पर यंग और स्काउट फूट-फूटकर रोते नजर आए। जाने से पहले आसिफ ने आखिरी बार बीबी न्यूज रिपोर्टिंग भी की। इसके बाद वह स्काउट और यंग से गले लगकर भावुक भी हुए। बाकी घरवाले भी आसिफ के जाने से दुखी नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20 Asif Khan Gets Evicted Mahi And Kanika Clash Salman And Elvish Tease Scout
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
एल्विश यादव ने घरवालों के साथ खेले गेम्स
घर में कुछ देर के लिए एल्विश यादव भी आए। उन्होंने कंटेस्टेंट्स से खूब बातचीत की और लव के साथ फ्लर्ट भी करते नजर आए। इसके अलावा एल्विश ने घरवालों के साथ कुछ गेम्स भी खेले। गेम्स के दौरान उन्होंने लव के साथ खूब मस्ती की और इस बीच लव का नाम लेकर सलमान और एल्विश स्काउट की टांग खींचते नजर आए। 

Bigg Boss 20 Asif Khan Gets Evicted Mahi And Kanika Clash Salman And Elvish Tease Scout
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
माही और कनिका के बीच क्यों तकरार
शो में एक टास्क हुआ, जिसमें घरवालों को बताना था कि किसे किसका रिश्ता सबसे फैक लगता है। इस पर माही ने कनिका और गुल्लू का नाम लिया। माही के इस जवाब पर कनिका भड़क गईं और माही से भिड़ने लगीं। कनिका ने कहा कि उन्हें इस घर में माही ही फैक लगती हैं। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस देखने को मिली। 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 800 करोड़ की दहलीज पर 'जेलर 2', 'उड़ता तीर' ने उठाया वीकएंड का फायदा; जानें 'दृश्यम 3' की कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed